खाद्य निगम में ‌‘स्वच्छता ही सेवा अभियान‌’ संपन्न

    05-Oct-2026
Total Views |

vsfr
कोरेगांव पार्क , 4 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

भारतीय खाद्य निगम, मंडल कार्यालय, पुणे द्वारा भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया. अभियान के अंतर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता शपथ ली गई तथा कार्यालय परिसर एवं अन्य स्थानों पर स्वच्छता कार्य कर श्रमदान किया गया. इसी क्रम में कोरेगांव पार्क स्थित कै.दामोदर रा. वागसकर उद्यान में भी भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में योगदान दिया गया. इस अवसर पर मंडल प्रबंधक विकास कुमार द्वारा सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता किट एवं उपहार प्रदान किए गए. सफाई कर्मचारियों के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. अभियान के अंतर्गत विंग्ज्‌‍ फॉर ड्रिम्स संस्था को पुराने कपड़े, खिलौने एवं पुस्तकें दान की गईं. इसी क्रम में संत गाडगे महाराज विद्यालय में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर तुषार चांगन द्वारा विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा विद्यालय को स्वच्छता सामग्री प्रदान की गई. इसी क्रम में भारतीय खाद्य निगम, मंडल कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया. यह जानकारी भारतीय खाद्य निगम, मंगल कार्यालय द्वारा दी गई.