लाेनावला, 4 अ्नटूबर (आ.प्र.)
रायगढ़ जिले की दाे बचाव टीमाें द्वारा शनिवार की सुबह मुलशी तहसील के ताम्हिनी घाट में मिल्कीबार झरने के पानी के टैंक में लापता हुए एक युवक का शव चार घंटे के अथक प्रयास के बाद रात के करीब 11:30 बजे ढूंढ निकालने में सफलता मिली. युवक का शव कुंड में 25 से 30 फीट की गहराई पर मिला.
आयुष शिवसिंह नेगी (उम्र-22 वर्ष, निवासी भुकुम, मूलशी, मूल निवासी ऋषिकेश, उत्तराखंड) उस युवक का नाम है जाे ताम्हिनी घाट स्थित मिल्कीबार झरने के जलाशय में डूब गया. वह पुणे के पीआईबीएम काॅलेज में पढ़ाई कर रहा था.
पाैड पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आयुष नेगी शनिवार काे अपने दाेस्ताें के साथ ताम्हिनी घाट और मिल्कीबार झरने क्षेत्र में घूमने गया था. यहीं पर मिल्कीबार झरने के पानी के स्राेत वाले कुंड में तैरते समय डूब जाने से वह लापता हाे गया था.
घटना की सूचना मिलते ही पाैड और रायगढ़ जिलाें की संबंधित पुलिस माैके पर पहुंची, घटनास्थल का मुआयना किया और लापता युवक की तलाश के लिए बचाव दल बुलाया.सूचना मिलते ही एसवीआरएसएस बचाव दल काेलाड के सागर दहिंबेकर और भीरा-पटानूस के बचाव दल और शेलार मामा बचाव दल के प्रकाश शेलार के नेतृत्व में बचाव दल माैके पर पहुंचे थे. शाम 7 बजे तलाशी अभियान शुरू किया गया.
तालाब की गहराई, पानी की स्थिति और रात के अंधेरे ने तलाशी अभियान काे बेहद चुनाैतीपूर्ण बना दिया. हालांकि, प्रतिकूल परिस्थितियाें के बावजूद, बचाव दल ने अथक प्रयास जारी रखे. 25 से 30 फीट की गहराई तक तलाशी के बाद आयुष नेगी का शव मिला. शव काे बाहर निकालने के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए पाैड पुलिस काे साैंप दिया गया.