पेरिस, 5 अ्नटूबर (वि.प्र.)
फ्रांस के विभिन्न शहराें में फैल चुका छात्राें का उग्र आंदाेलन अब नियंत्रण के बाहर हाे गया है. हिंसा पर उतारू छात्राें के आगे पुलिस बेबस नजर आ रही है. फ्रांस में ग्रहयुद्ध जैसे हालात से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए हैं.
छात्र आंदाेलन नियंत्रण से बाहर हाे गया है. हिंसा में 600 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हाे गए हैं. कराेड़ाें की संपत्ति का नुकसान हुआ है. पेरिस के पुलिस प्रमुख ने छात्राें से शांतिपूर्ण रास्ते पर लाैटने की अपील करने के साथ चेतावनी दी कि हालात काबू में न आने पर प्रशासन हिंसा और अराजकता के प्रति सख्त रुख अपनायेगा. पुलिस देश भर में आंदाेलित छात्राें से समाचार लिखे जाने तक जूझती रही थी. छात्र जगह जगह आगजनी और ताेड़फाेड़ करते नजर आए.
छात्र संगठनाें ने शिक्षकाें से भी हड़ताल में कूदने का आह्वान किया है. अब तक हिंसा व आगजनी के आराेप में पांच हजार से अधिक लाेग, जिनमें ज्यादातर किशाेर शामिल हैं, गिरफ्तार किए गए हैं. सैकड़ाें लाेग घायल हुए हैं.
राष्ट्रीय पुलिस की प्रवक्ता अगाथ फाेकाल्ट ने बताया कि संघर्ष में 600 से अधिक पुलिसकर्मचारी घायल हाे गए. फ्रांस के शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, साेमवार काे दिन की शुरुआत से 564 स्कूलाें में प्रदर्शन या किसी तरह की रुकावट की घटनाएं सामने आईं. शिक्षा मंत्री एडुआर गेफ्रे ने कहा कि देश के करीब 3,700 हाईस्कूलाें में से लगभग 400 शुक्रवार काे बंद रहने की आशंका थी. कई स्कूलाें ने ऑनलाइन पढ़ाई कराने की याेजना भी बनाई.
पेरिस में दाे हाईस्कूलाें के प्रवेश द्वाराें पर आग लगने से भारी नुकसान हुआ. इनमें लियाेनार्ड डी विंची और गैस्टन- बाशेलार्ड स्कूल शामिल हैं. दमकलकर्मियाें ने माैके पर पहुंचकर आग बुझाई. ल्याेन शहर में भी प्रदर्शन के दाैरान आगजनी हुई. दक्षिणी शहर मार्सेई में कई स्कूलाें ने दूरस्थ पढ़ाई की व्यवस्था करने की याेजना बनाई. शिक्षा मंत्री एडाैर्ड गेफ्रे के अनुसार, आंदाेलन शुरू हाेने के बाद से करीब 170 छात्र घायल हुए हैं. कम से कम 65 कर्मचारी भी चाेटिल हुए हैं.