शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला उजागर

"स्कूल प्रणाली" का दुरुपयोग कर मृतक, सेवानिवृत्त और स्थानांतरित कर्मियों के नाम पर वसूला वेतन

    06-Oct-2026
Total Views |
 
Pimpri
पिंपरी, 5 अक्टूबर (आ.प्र.)
मनपा के शिक्षा विभाग में मस्कूली प्रणालीफ का दुरुपयाेग कर मृत, सेवानिवृत्त और ट्रांसफर करते हुए 25 से अधिक कर्मचारियाें के नाम पर फर्जी वेतन निकालकर कराेड़ाें रुपये के गबन का गंभीर आराेप पूर्व विपक्ष के नेता एवं नगरसेवक विनाेद नढे ने लगाया है. इस संबंध में उन्हाेंने मनपा आयुक्त डाॅ. विजय सूर्यवंशी काे ज्ञापन देकर संबंधित अधिकारियाें और कर्मचारियाें पर तुरंत आपराधिक कार्रवाई, निलंबन और आर्थिक वसूली की मांग की है.
 
ज्ञापन में फुगेवाड़ी के दिवंगत ्नलर्क चंद्रशेखर गैंगले के नाम पर मृत्यु के बाद भी वेतन निकालने तथा वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त हुए शिक्षक हनुमंत मारणे के नाम पर भी नियमाें के खिलाफ जाकर वेतन देने का उल्लेख किया गया है. इसके अलावा, शिक्षा विभाग से अन्य विभागाें में स्थानांतरित हुए कर्मचारियाें का वेतन संबंधित विभागाें से शुरू रहने के बावजूद स्कूली प्रणाली में उनका वेतन बंद न किए जाने के कारण दाेहरा वेतन निकालने का आराेप भी लगाया गया है. नढे ने दावा किया है कि इस मामले में महाराष्ट्र सिविल सेवाएं नियम, महाराष्ट्र सिविल सेवाएं (अनुशासन एवं अपील) नियम, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विभिन्न प्रावधानाें का उल्लंघन हुआ है.
 
इस बीच, वर्ष 2018 से अब तक के सभी स्कूली वेतन बिलाें और सेवा रिकाॅर्ड्स की स्वतंत्र विशेष टीम द्वारा फाेरेंसिक जांच कराने, संबंधित स्कूली आईडी काे तुरंत ब्लाॅक करने, दाेषी अधिकारियाें काे निलंबित कर उन पर आर्थिक अपराध शाखा और भ्रष्टाचार निराेधक ब्यूराे (एसीबी) द्वारा मामले दर्ज करने, तथा हुए वित्तीय नुकसान की 18% ब्याज के साथ वसूली करने की मांग नढे ने की है. मामले में तुरंत कार्रवाई न हाेने पर उन्हाेंने जनहित याचिका दायर करने की चेतावनी भी दी है.