पीसीयू की उन्नत सुविधाओं का उपयोग कर छात्र कौशल को साबित करें : हर्षवर्धन पाटिल

    06-Oct-2026
Total Views |

PCU 
वड़गांव मावल, 5 अ्नटूबर (आ.प्र.)
भविष्य की तकनीक के साथ तालमेल बिठाने वाली इंडस्ट्री 5.0 और फ्यूचर टेक्नाेलाॅजीज सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं पिंपरी चिंचवड़ यूनिवर्सिटी (पीसीयू) परिसर में उपलब्ध कराना अत्यंत खुशी का क्षण है. यहां छात्राें काे इनाेवेशन के प्रत्यक्ष प्रयाेग करने और अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. छात्राें काे इस उच्च तकनीक का उपयाेग करना चाहिए और अपने काैशल काे साबित करना चाहिए.
 
पीसीयू के कुलाधिपति हर्षवर्धन पाटिल ने कहा कि यह परियाेजना छात्राें में अंतर्निहित शाेध और उद्यमशीलता के गुणाें काे अवसर प्रदान करने वाला एक मंच बनेगी.
 
पिंपरी चिंचवड़ एजुकेशन ट्रस्ट के साते, वड़गांव मावल स्थित पिंपरी चिंचवड़ यूनिवर्सिटी परिसर में इंडस्ट्री 5.0 और फ्यूचर टेक्नाेलाॅजीज सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन पीसीयू के कुलाधिपति व पीसीईटी के ट्रस्टी हर्षवर्धन पाटिल और वरिष्ठ उद्यमी पद्मश्री प्रतापराव पवार के करकमलाें द्वारा किया गया. इस अवसर पर पीसीयू के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर लांडगे, उपाध्यक्ष पद्मा भाेसले, सचिव विट्ठल कालभाेर, काेषाध्यक्ष शांताराम गराड़े, पीसीयू प्रबंधन समिति के सदस्य अजिंक्य कालभाेर, नरेंद्र लांडगे, कार्यकारी निदेशक डाॅ. गिरीश देसाई, पीसीयू के कुलपति डाॅ. संताेष साेनवणे, आईटी एवं आईटीईएस प्रमुख डाॅ. रामकृष्ण वड़ाली, पीसीयू फाेर्ब्स मार्शल प्रमुख राजेश पाटिल, डिजिटेक राेबाेटिक इंडिया के सीईओसंस्थापक अजित गटे, लि आम, गजानन पाटिल आदि उपस्थित थे.
 
पद्मश्री उद्यमी प्रतापराव पवार ने कहा कि एआई, राेबाेटिक्स, ऑटाेमेशन, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे क्षेत्र भविष्य के उद्याेग जगत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उद्याेग क्षेत्र के विशेषज्ञ संस्थानाें और यूनिवर्सिटी के बीच सहयाेग से शिक्षा अधिक प्रभावी हाेगी और राेजगार के अवसराें काे बढ़ावा मिलेगा. पीसीयू द्वारा भविष्य की जरूरताें काे पहचानकर शुरू की गई इंडस्ट्री 5.0 और फ्यूचर टेक्नाेलाॅजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस परियाेजना छात्राें और उद्याेग के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित हाेगी.