पिंपले-गुरव, 5 अ्नटूबर (आ.प्र.)
पिंपले-गुरव स्थित भीमाशंकर काॅलाेनी में एक घरेलू सिलेंडर से गैस लीक हाे गई दमकल विभाग के अनुसार, गैस लीक हाेने के बाद स्फाेट हाेने से महिला मामूली रूपसे घायल हुइ. पुलिस के अनुसार, केवल गैस लीक हुई थी. भगदड़ में एक महिला घायल हाे गई. दमकल विभाग और पुलिस से मिली अलग-अलग सूचनाओं के अनुसार,अफरा-तफरी का माहाैल बन गया था. दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शाम जगताप ने गैस लीक हाेने की सूचना दी.
इसके बाद रहाटणी सब-फायर स्टेशन और फायर हेडक्वार्टर से एक-एक दमकल वाहन माैके पर पहुंचे. गैस लीक हाेने से लगी आग में पास के घर की सुवर्णा दलवी (उम्र-55 वर्ष) घायल हाे गई हालांकि, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र काेली द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जब गैस खत्म हाे गई, ताे कविता दलवी ने एक नया सिलेंडर लगाया. लेकिन वह ठीक से चालू नहीं हुआ. जब उन्हाेंने गैस रेगुलेटर चालू किया, ताे रेगुलेटर उड़ गया और गैस लीक हाे गई. इससे मची भगदड़ में केवल कविता दलवी घायल हुईं. किसी और काे चाेट नहीं आई. गैस लीक हाेने के बाद आग भी नहीं लगी. घटना की प्राप्त तस्वीर में आग नहीं दिख रही हैं.