बालक वर्ग में भोसरी व कमारी वर्ग में बारामती की टीम विजयी

मनपा के सामान्य प्रशासन विभाग की उपायुक्त किशोरी शिंदे ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए

    06-Oct-2026
Total Views |

Sports 
बाणेर, 5 अ्नटूबर
(आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
बाणेर स्थित स्व. साेपानराव कटके मनपा विद्यालय के मैदान पर आयाेजित, पुणे जिला कबड्डी एसाेसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त और ‘सतेज संस्था, बाणेर’ द्वारा आयाेजित 53वीं बालक व बालिका वर्ग जिला चैम्पियनशिप चयन ट्रायल कबड्डी प्रतियाेगिता के फाइनल मुकाबले संपन्न हुए. इस प्रतियाेगिता का पुरस्कार वितरण समाराेह पुणे मनपा के सामान्य प्रशासन विभाग की उपायुक्त किशाेरी शिंदे के कर-कमलाें द्वारा संपन्न हुआ.
 
कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ पाटाेले ने व पुणे जिला कबड्डी एसाेसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष दत्तात्रय कलमकर ने आभार व्य्नत किया.
 
इस अवसर पर पुणे मनपा के सामान्य प्रशासन विभाग की उपायुक्त किशाेरी शिंदे ने कहा कि नए खिलाड़ियाें काे भविष्य में कबड्डी के क्षेत्र में बहुत बड़े अवसर मिलने वाले हैं, इसलिए प्रत्येक खिलाड़ी काे कठिन परिश्रम करके कबड्डी क्षेत्र में अपना और देश का नाम राेशन करना चाहिए.
 
पुरस्कार वितरण समाराेह के अवसर पर पुणे मनपा की सामान्य प्रशासन विभाग की उपायुक्त किशाेरी शिंदे, नगरसेवक एवं आयाेजनकर्ता बाबूराव चांदेरे, पुणे जिला मध्यवर्ती बैंक के उपाध्यक्ष सुनील चांदेरे, अर्जुन शिंदे, प्रकाश तात्या बालवड़कर, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के पूर्व पुणे शहर अध्यक्ष एवं आयाेजनकर्ता समीर चांदेरे, राजेश ढमढेरे, अप्पासाहेब दलवी, चाकण नगर परिषद की प्रथम अध्यक्ष पूजा कड-चांदेरे, सुजाता समगीर, अर्जुन ननावरे, नासिर सैयद, जंगल रनवरे, सागर खलदकर, सुनील माेरे, महेंद्र धनकुडे, युवराज काेलेकर, पांडुरंग पाडाले सहित कई गणमान्य व्यक्ति, खिलाड़ी और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.