मुंबई में सामूहिक जैन रथयात्रा का विराट प्रदर्शन

400 साधु-साध्वियों, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दिया एकता, मानवता का संदेश

    07-Oct-2026
Total Views |
vfdr

मुंबई, 6 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

मुंबई में रविवार (4 अक्टूबर) को श्री मुंबई जैन संघ संगठन के तत्वावधान में सामूहिक जैन रथयात्रा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर धर्म, संस्कृति, संस्कार और मानवता का नया इतिहास जैजनयों ने लिख दिया. करीब 3 किलोमीटर लंबी रथयात्रा में 50 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए. इस रथयात्रा में 400 से अधिक साधु-साध्वी भगवंतों की उपस्थिति रही. 1100 जैन संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. 200 से अधिक जैन संघों की धार्मिक, सांस्कृतिक, तकनीकी और सामाजिक झांकियां भी रथयात्रा में शामिल हुईं. जैन आचार्य नयपद्म सागर सूरेीशर महाराज की पावन उपस्थिति में संगठन के ट्रस्टी वीरेंद्र शाह, घेवरचंद बोहरा और भंवरलाल कोठारी के नेतृत्व तथा आशीष शाह, राकेश शाह, नितिन वोरा, मुकेश जैन और कल्पेश हेक्कड़ के प्रयासों से रथयात्रा का सफल आयोजन किया गया. इस अवसर पर संस्था की ओर से समाजसेवी चुन्नीलाल चंदन और जिनशासन एकता प्रेमी बाबूलाल भंसाली को मुंबई के जैन संघों की ओर से ‌‘शासनरत्न सम्मान‌’ से सम्मानित किया गया. रथयात्रा का शुभारंभ महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने किया. श्री मुंबई जैन संघ संगठन के ट्रस्टी भंवरलाल कोठारी ने कहा किरथयात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं था. इसका उद्देश्य जैन संघों के बीच एकता और संगठन को मजबूत करना तथा नई पीढ़ी को धर्म और संस्कारों से जोड़ना था. आशीष शाह ने बताया कि, सुख, शांति और सभी के मंगल की कामना के साथ निकली यह रथयात्रा मुंबई के जैन समाज की एकजुटता का प्रतीक बनी.