गौड़ ब्राह्मण संगठन द्वारा स्वच्छता अभियान संपन्न

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर स्वच्छता का संदेश दिया

    07-Oct-2026
Total Views |

fdf
निगड़ी, 6 अक्टूबर (आ.प्र.)

लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर निगड़ी/पुणे के गौड़ ब्राह्मण संगठन द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया. अभियान की शुरुआत निगड़ी के फरसा स्थल से गई. अभियान में संगठन के ट्रस्टी मदन लाल कौशिक एवं सुभाष शर्मा, अध्यक्ष सुनील कौशिक, उपाध्यक्ष भगवान, सलाहकार सतवीर शर्मा, कैलाश शर्मा, प्रवक्ता रवींद्र शर्मा सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.सदस्यों ने फरसा स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. इस दौरान स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, यह संदेश दिया गया. संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक सेवा और जनजागरूकता के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा. उपस्थित सदस्यों ने भविष्य में भी समाजहित एवं स्वच्छता से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया. यह जानकारी गौड़ ब्राह्मण संगठन, पुणे द्वारा दी गई.