राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अरण्येेशर शाखा द्वारा आयोजित लक्ष्मीकांत जांभोरकर स्मृति व्याख्यानमाला का 9वां पुष्प सहकार नगर के विद्या विकास विद्यालय में संपन्न हुआ. इस अवसर पर ‘दिमागी नक्सल, कल आज और कल’ विषय पर मुख्य वक्ता मुग्धा पंडित ने कहा कि कुटिल प्रवृत्तियां अपने स्वार्थ के लिए असत्य और बुद्धिभेद का सहारा लेती आई हैं. ऐसे विघटनकारी तत्वों से समाज को सतर्क रहना चाहिए. कार्यक्रम में दीप्ति डांगे ने प्रार्थना प्रस्तुत की. असिमा मुजुमदार ने संचालन किया. इस दौरान संघचालक अविनाश धोमकर और राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सुरेखा जोशी सहित गणमान्य व नागरिक उपस्थित थे.