कलस में चलाए गए स्वच्छता अभियान में आम नागरिक व विद्यार्थी हुए शामिल

    07-Oct-2026
Total Views |
fe

कलस, 6 अक्टूबर (आ.प्र.)

नगर रोड-वाघोली क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत कलस में धर्मवीर संभाजी महाराज चौक, कलस गांव और ट्रिनिटी स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान में नागरिकों और स्कूली विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. इस अवसर पर पौधारोपण किया गया. साथ ही प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर जनजागरूकता की गई और नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई. कार्यक्रम में ठोस कचरा व्यवस्थापन कार्यालय के उप आयुक्त संतोष वारुले, परिमंडल क्रमांक 1 की उप आयुक्त आशा राऊत तथा नगर रोड क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त संजय पोल उपस्थित रहे. इस अवसर पर दिलीप खांदोडे, सुनील घोलवे (वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक) और ज्योति भालेराव (स्वास्थ्य निरीक्षक) भी उपस्थित थे. कार्यक्रम के नियोजन में अण्णासौ रास्ते (मुकादम), चेतन हिंगे (मुकादम) और सुरेखा वाघमोडे (मुकादम) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.