आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट के एथलीट्स ने एशियन गेम्स में 12 मेडल जीते

    08-Oct-2026
Total Views |

htrh


पुणे, 7 अक्टूबर (आ.प्र.)

 आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट के एथलीट्स ने एशियन गेम्स में 12 मेडल जीते हैं. जीते गए मेडल में से 60 प्रतिशत मेडल इंस्टीट्यूट के एथलीट्स ने जीते हैं. एशियन गेम्स में इंस्टीट्यूट के पच्चीस एथलीट भारतीय टीम का हिस्सा थे. आर्मी के एथलीट्स नेजीते है. मेडल एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, आर्चरी और रेसलिंग में मिले है. गुलवीर सिंह ने 1,500 मीटर और 10,000 मीटर में सिल्वर और 5,000 मीटर में ब्रॉधज मेडल जीते. सावन बरवाल ने मैराथन सिल्वर मेडल जीता. सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता. पुरुषों की 4 बाय 400 रिले में धर्मवीर ने ब्रॉधज मेडल जीता. बॉक्सिंग में, सब-इंस्पेक्टर अंकुश ने गोल्ड जीता. जबकि सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र और हवलदार कपिल ने ब्रॉधज मेडल जीते. सब-इंस्पेक्टर धीरज ने आर्चरी में टीम और मिक्स्ड टीम में दो सिल्वर मेडल जीते, और 720 में से 698 स्कोर करके एशियन रिकॉर्ड बनाया. सब-इंस्पेक्टर दीपक पुनिया ने 97 किलोग्राम फ्रीस्टाइल रेसलिंग में ब्रॉधज मेडल जीता.