भोसरी में 'संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा' संपन्न

    08-Oct-2026
Total Views |

BhosriBJP 
भाेसरी, 7 अक्टूबर (आ.प्र.)
बीजेपी, पिंपरी-चिंचवड़ शहर जिला की ओर से आयाेजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्याेति यात्रा’ भाेसरी में उत्साहपूर्ण माहाैल में संपन्न हुई. राष्ट्र विकास, जनसेवा और संगठन बल काे और अधिक मजबूत करने का संकल्प व्यक्त करते हुए बीजेपी के पदाधिकारियाें व कार्यकर्ताओं ने ‘विकसित भारत’ की अवधारणा का जयघाेष किया. बीजेपी शहराध्यक्ष शत्रुघ्न बापू काटे के मार्गदर्शन में आयाेजित की गई. इस संकल्प सभा और यात्रा काे पदाधिकारियाें, कार्यकर्ताओं और नागरिकाें का जबरदस्त रिस्पांस मिला.
 
सेवा, सुशासन और विकास के इस त्रि-सूत्र के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का संदेश इस अवसर पर दिया गया.
केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न विकास याेजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने के साथ ही राष्ट्र निर्माण के कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया.
 
इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष केशव उपाध्ये ने उपस्थित लाेगाें का मार्गदर्शन किया. संगठन काे अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्याें की जानकारी जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की आवश्यकता उन्हाेंने व्यक्त की.
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी की ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना काे जन-भागीदारी और कार्यकर्ताओं के सक्रिय याेगदान से जाेड़ने का संकल्प इस दाैरान व्यक्त किया गया.
 
कार्यक्रम में विधायक शंकर जगताप, उमा खापरे, अमित गाेरखे, महापाैर रवि लांडगे, पार्टी गुटनेता प्रशांत शिताेले, महासचिव माेरेश्वर शेड़गे, विकास डाेलस, मधुकर बच्चे, संजय पटनी, वैशाली खाड्ये कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे.