नई दिल्ली, 7 अ्नटूबर (वि.प्र.)
ज्ञानेशकुमार के इस्तीफे की मांग काे लेकर बुधवार काे ‘आप’ ने दिल्ली में प्रदर्शन किया. कश्मीरी गेट से चुनाव आयाेग के ऑफिस तक माेर्चा निकालकर नारेबाजी की.13 कराेड़ लाेगाें के वाेट काटने का भारी विराेध किया.बेरिकेडिंग ताेड़ने पर पुलिस से झड़प हुई. पूरे परिसर में भारी तनाव का माहाैल बना था.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयाेग के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार काे दिल्ली में प्रदर्शन किया. आप के नेता और कार्यकर्ता कश्मीरी गेट स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर के बाहर पहुंचे और चुनाव आयाेग के खिलाफ नारे लगाए.
आप का यह प्रदर्शन मतदाता सूची में बदलाव काे लेकर चल रहे विवाद के बीच हुआ है.विपक्षी दल चुनाव आयाेग की ओर से कराए जा रहे एसआईआर काे लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि वाेटर लिस्ट में नाम जाेड़ने और हटाने की प्रक्रिया काे लेकर चुनाव आयाेग काे स्थिति साफ करनी चाहिए. आप समेत विपक्षी दलाें का कहना है कि एसआईआर के दाैरान मतदाता सूची में बदलाव से कई लाेगाें के नाम प्रभावित हाे सकते हैं.