ज्ञानेशकुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष फिर सड़कों पर

राहुल गांधी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर जाने विशाल मार्च निकाला

    08-Oct-2026
Total Views |

Congress 
नई दिल्ली, 7 अ्नटूबर (वि.प्र./वार्ता)
ज्ञानेशकुमार के इस्तीफे की मांग काे लेकर इंडिया गठबंधन बुधवार काे फिर सड़काें पर उतरी. इससे पुलिस के हाथपांव फूल गए. राहुल गांधी के नेतृत्व में लाखाें कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर विशाल पैदल मार्च निकाला.
 
इस बीच मार्च काे पुलिस राेकने और आगे जाने से राेकने पर राहुल गांधी फिर भड़क गए. उन्हाेंने कहा- मेरे खिलाफ 47 एफआईआर दर्ज करायी गई है. 100 भी हाे जाए ताे परवाह नहीं है मुझे. उन्हाेंने कहा- ये ताे मेरे लिए मैडल की तरह है. जितने चाहे एफआईआर दर्ज कराे, हम डरने वाले नहीं हैं. उन्हाेंने कहाज्ञानेशकुमार काे इस्तीफा देना ही हाेगा.
 
वाे बच नहीं सकते. वे देश के वैध मुख्य चुनाव आयु्नत नहीं हैं. हमें ज्ञानेशकुमार से मिलने से राेकने का अधिकार आखिर किसे है ? पुलिस ने मार्च राेकने 50 स्थानाें पर बसें खड़ीं कीं. इस बीच कई स्थानाें पर पुलिस व कार्यकर्ताओं से झड़पें हुईं. राहुल गांधी ने कहा-सांसदाें-नेताओं काे हिरासत में लेकर हमारी आवाज नहीं दबा सकते. बता दें कि संसद भवन से जंतर-मंतर पर पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील हाे गया.
 
पैरामिलिट्री फाेर्स भी तैनात है. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग काे लेकर राहुल गांधी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की मांग पर अड़े हैं. पुलिस अफसर उन्हें समझाने की काेशिश किए पर नहीं माने. उधर प्रियंका सड़क पर लेट गईं हैं. उन्हाेंने कहा कि सांसदाें काे पीटा गया. इस प्रदर्शन में राहुल-प्रियंका के साथ विपक्षी सांसद भी माैजूद हैं. इससे पहले जनपथ पर सागर रत्ना रेस्टाेरेंट में विपक्षी सांसदाें ने करीब 1:30 घंटा लंच किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया ब्लाॅक के सांसदाें काे लंच पर बुलाया था. एक दिन पहले इंडिया ब्लाॅक के 200 से ज्यादा सांसदाें ने संसद से चुनाव आयाेग के ऑफिस तक मार्च निकाला था, लेकिन उन्हें पहले ही राेक दिया गया. इसके बाद राहुल और प्रियंका ने आकाशवाणी परिसर में 8 घंटे धरना दिया था.
हालांकि परिसर में जबरन घुसने पर दाेनाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा कि जंतर-मंतर पर बीएनएसएस की धारा 163 लागू है. उन्हाेंने सुरक्षाकर्मियाें से सांसदाें के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की अपील की. उन्हाेंने कहा, सांसद और उनके समर्थक तीन बसाें में आ रहे हैं. हमें बताया गया है कि उनका गंतव्य जंतर-मंतर है. यहां बीएनएस की धारा 163 लागू है. बिना अनुमति के प्रदर्शन या मार्च की इजाजत नहीं है. चूंकि ये सभी सांसद हैं, इसलिए हमें इसका ध्यान रखना हाेगा. उनके साथ हमारा व्यवहार सम्मानजनक और उचित प्राेटाेकाॅल के अनुसार हाेगा. हम उनसे खुद ही यह जगह खाली करने का अनुराेध करेंगे. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, क्या यही तरीका है? आप देख सकते हैं कि ये क्या कर रहे हैं.