जनता की सामूहिक शक्ति से पूरे होंगे लक्ष्य

पीएम मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 साल पूरे होने पर ‌‘वी विल डू इट‌’ कार्यक्रम में मुरलीधर मोहोल ने कहा

    08-Oct-2026
Total Views |
 
teg
कोथरूड, 7 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है. इसके तहत बुधवार को कोथरूड स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा से मशाल ज्योति यात्रा निकाली गई, जिसका समापन डी. पी. रोड स्थित शुभारंभ लॉन्स में हुआ्‌‍. इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑडियो-वीडियो माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. कार्यक्रम में राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील, महापौर मंजूषा नागपुरे, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर, भाजपा पुणे शहर अध्यक्ष धीरज घाटे, विधायक भीमराव तापकीर, विधायक सिद्धार्थ शिरोले, विधायक सुनील कांबले सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे. केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत समाज के अंतिम व्यक्ति को केंद्र में रखकर जनोपयोगी कार्य किए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पुणे सहित देशभर में सेवा ज्योति अभियान आयोजित किया गया है. मोहोल ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई प्रधानमंत्री मोदी की जिम्मेदारी की यात्रा के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं. उन्होंने इस यात्रा का श्रेय जनता के वेिशास को देते हुए देशवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री ने कहा, मैं महत्वाकांक्षा के लिए नहीं, बल्कि मिशन के लिए जीने वाला व्यक्ति हू्‌ं‍. कर्म ही मेरे लिए साधना है और यह कर्म देश तथा देशवासियों के लिए है. प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, भारत को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने, देश को वैेिशक विनिर्माण केंद्र बनाने, अंतरिक्ष क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने और भविष्य में ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत को तैयार करने जैसे लक्ष्यों का उल्लेख किया. उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करने का आह्वान करते हुए कहा-हम इसे करके दिखाएंगे. उन्होंने विकास का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने और 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक शक्ति के बल पर विकसित भारत का संकल्प पूरा करने का वेिशास व्यक्त किया.