संत तुकारामनगर, 7 अ्नटूबर (आ.प्र.)
संत तुकारामनगर पुलिस ने एक झुग्गी बस्ती में कार्रवाई करते हुए हुक्का पार्लर पर छापा मारा. तीन नेपाली युवकाें सहित चार लाेगाें के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस द्वारा यह कार्रवाई मंगलवार (6 अक्टूबर) काे तड़के लगभग 1 बजे पिंपरी के अजमेरा राेड स्थित मासुलकर काॅलाेनी में की गई.जिन लाेगाें के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनके नाम हैं अर्जुन जिबहाद्दुर कामी (उम्र-24 वर्ष), बिष्णु लालसिंह कठायत (उम्र- 25 वर्ष), हुक्का पराेसने वाला निरप उर्फ निरंजन निंबहाद्दुर शाही (उम्र-26 वर्ष, सभी निवासी अजमेरा,पिंपरी.मूल रूप से नेपाल). हुक्का पार्लर की मालकिन दीपिका कदम (निवासी वाकड़) भी इस मामले में शामिल हैं. पुलिस कांस्टेबल सागर जैन ने संत तुकारामनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, आराेपी अवैध रूप से हुक्का पार्लर चला रहे थे. वहां वे हुक्का पीने के लिए अलग से धूम्रपान क्षेत्र बनाए बिना ही ग्राहकाें काे हुक्का उपलब्ध करा रहे थे. साथ ही, हुक्का पीते समय आग लगने से ग्राहकाें की जान काे खतरा था. पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए चाराें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.