मुंबई, 7 अक्टूबर (वि.प्र.) संजय खरे ने 01 अक्टूबर 2026 को मध्य रेल के प्रधान मुख्य इंजीनियर का पदभार संभाल लिया है. इससे पहले वे पश्चिम रेलवे में मुख्य ट्रैक इंजीनियर ) के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने श्री रजनीश माथुर का स्थान लिया है, जो 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त हुए्. संजय खरे भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा (आईआरएसई) के 1991 बैच के अधिकारी ह्ैं. उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री तथा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वाटर रिसोर्सेज), दिल्ली से डिप्लोमा प्राप्त किया है. संजय खरे को भारतीय रेल में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का व्यापक और समृद्ध अनुभव प्राप्त है. उन्होंने सहायक मंडल इंजीनियर, रेनुकूट, अहमदनगर के रूप में कार्य किया है. कार्यकारी इंजीनियर तथा उप मुख्य इंजीनियर के रूप में उन्होंने मध्य रेल की कई महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई्. इनमें पनवेलकर्जत नई रेल लाइन, लातूरमिरज गेज परिवर्तन (कन्वर्जन) तथा अमरावतीनरखेड़ नई रेल लाइन जैसी प्रमुख परियोजनाएं शामिल ह्ैं. उन्होंने मध्य रेल के सोलापुर और नागपुर मंडलों में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर के रूप में भी सेवाएं दी ह्ैं. इसके अलावा, उन्होंने पुणे स्थित भारतीय रेल सिविल इंजीनियरिंग संस्थान में वरिष्ठ प्रोफेसर (वर्क्स) के रूप में भी कार्य किया है. संजय खरे ने रेलवे में 32 वर्षों की सेवा पूरी की है. उन्हें भारतीय रेल में प्रबंधन, निर्माण कार्यों तथा सामान्य प्रशासन का व्यापक अनुभव है. उनके व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता से मध्य रेल को विभिन्न चुनौतीपूर्ण कार्यों एवं लक्ष्यों को पूरा करने तथा भविष्य में और उपलब्धियां हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है.