सन्मित्र बैंक के निदेशक विजय कोद्रे ‘आइकॉनिक लीडर ‌’ पुरस्कार से सम्मानित

    08-Oct-2026
Total Views |
 
fdg
पुणे, 7 अक्टूबर (आ.प्र.)
सामाजिक कार्य के प्रति रुझान, सहकार क्षेत्र में दीर्घकालिक अनुभव और समाज से जुड़े रहते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सन्मित्र सहकारी बैंक के निदेशक विजय कोद्रे को उनके सामाजिक और सहकार क्षेत्र में किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए ‌‘आइकॉनिक लीडर ऑफ महाराष्ट्र‌’ विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया. ग्रीन वर्ल्ड और जाधवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया. मंत्रालय, मुंबई के सचिव विकास देशमुख और कुतवल फूड प्रोडक्ट्स के अध्यक्ष प्रकाश कुतवल के हाथों विजय कोद्रे को यह पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मूल रूप से किसान, फूलों का व्यवसाय करने वाले और सामाजिक कार्यकर्ता विजय कोद्रे ने शुरुआत से ही सामाजिक कार्यों में अपना योगदान जारी रखा है.