हैदराबाद, 7 अ्नटूबर (वार्ता)
तेलंगाना में खतरनाक साइबर अपराध नेटवर्क का भंडाफाेड़ करते हुए पुलिस ने बुधवार काे इसमें शामिल करीब 101 लाेगाें काे गिरफ्तार किया है. साइबर सुरक्षा ने करीब 17 कराेड़ की धाेखाधड़ी में 18 महिलाओं काे भी गिरफ्त में लिया है. सुरक्षा एजेंसी ने 6 राज्याें में विशेष अभियान चलाकर सभी काे कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है. बता दें कि इनका जालसाज तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडू, केरल और पुडुचेरी तक फैले थे. इस सिडिंकेट में उच्च शिक्षित, पूर्व सैनिक व मार्केटिंग हेड टाइप के लाेग भी शामिल हैं.
विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूराे ने 6 राज्याें और एक केंद्र शासित प्रदेश में चलाए गए अंतरराज्यीय अभियान में 18 महिलाओं सहित 101 साइबर अपराधियाें काे गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के दाैरान लगभग 17 कराेड़ रुपये के धाेखाधड़ी वाले लेनदेन का पर्दाफाश हुआ है. ब्यूराे की निदेशक शिखा गाेयल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 23 सितंबर से शुरू हुआ यह विशेष अभियान तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चलाया गया.
अभियान में 100 से अधिक पुलिसकर्मियाें की छह विशेष टीमाें काे तैनात किया गया था. गिरफ्तार किए गए 101 आराेपियाें में केरल से 35, आंध्र प्रदेश से 22, कर्नाटक से 17, तमिलनाडु से 14, तेलंगाना से 12 और पुडुचेरी से एक व्यक्ति शामिल है. इनमें 19 एजेंट और 81 म्यूल अकाउंट धारक हैं.
पुलिस ने आराेपियाें के कब्जे से कई माेबाइल फाेन, सिम कार्ड, बैंक पासबुक और चेक बुक जब्त किए हैं. जांच में खुलासा हुआ है कि साइबर जालसाज मध्यस्थाें के माध्यम से बैंक खाते हासिल करते थे और इनका उपयाेग एटीएम निकासी, भारी मात्रा में लेनदेन तथा विदेशी संपर्काें के जरिए धाेखाधड़ी के पैसाें का लेनदेन करते थे. इसके बदले खाताधारकाें काे पांच प्रतिशत तक का कमीशन दिया जाता था. यह कार्रवाई ब्यूराे के सात पुलिस स्टेशनाें में दर्ज 51 मामलाें से जुड़ी है.