मिथिला समाज संस्था ने उत्साह के साथ चलाया स्वच्छता अभियान

    08-Oct-2026
Total Views |
vfdg

पुणे स्टेशन, 7 अक्टूबर (आ.प्र.)

भारत सरकार के स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मिथिला समाज संस्था द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया. अभियान में संस्था के 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया. पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था के सदस्यों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. कार्यक्रम में पुणे रेल मंडल के डीआरएम राजेश वर्मा उपस्थित थे. उन्होंने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने के महत्व पर बल दिया. मिथिला समाज संस्था, पुणे ने इस अभियान के सफल आयोजन में सहयोग एवं समन्वय के लिए पुणे रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया. संस्था ने कहा कि वह पुणे में रह रहे मिथिलावासियों के सर्वांगीण विकास, सांस्कृतिक संरक्षण एवं सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी. इस अवसर पर संस्था की ओर से पुणे-दरभंगा ट्रेन को दैनिक रूप से संचालित करने का आग्रह भी पुणे रेलवे प्रशासन के समक्ष रखा गया.