टाइल्स-सैनिटरीवेयर डीलर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न

2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से किया गया गठन

    08-Oct-2026
Total Views |
 
vgfsrg
कोंढवा बुद्रुक, 7 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
टाइल्स एवं सैनिटरीवेयर डीलर्स एसोसिएशन, पुणे की वार्षिक साधारण सभा ( एजीएम) का आयोजन ‌‘जयराज कन्वेंशनल सेंटर‌’ (श्री पूना गुजराती बंधु समाज, कोंढवा बुद्रुक, पुणे) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस महत्वपूर्ण बैठक में एसोसिएशन के 100 से अधिक सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और उत्साहपूर्वक भाग लिया. सभा के दौरान एसोसिएशन की पिछली गतिविधियों की समीक्षा की गई और व्यापारिक हितों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष: घनश्याम गोहिल, सचिव: रविंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष: प्रशांत टाटिया, इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट (IPP): संजय गांधी, सलाहकार: अशोक ओसवाल एवं अेिशन गांधी और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेश पटेल, जिग्नेश वडसोला, कमलेश ठक्कर, मिथुन ओसवाल, हितेश परमार, गिरीश पिपलिया, दर्पण जैन, निलेश भंडारी, पंकज वनालिया, रोहित ओसवाल एवं प्रशांत पटेल का चयन किया गया. संगठन की मजबूती का संकल्प नवगठित कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा, आपसी एकजुटता को मजबूत करने तथा एसोसिएशन को और अधिक सक्रिय, पारदर्शी एवं संगठित बनाने का संकल्प व्यक्त किया.