यूपी में 2.04 करोड़ वोटर कम कैसे हुए? कांग्रेस का सवाल

राज्य की नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष आराधना मिश्रा का चुनाव आयोग पर हमला

    08-Oct-2026
Total Views |
 
UP
लखनऊ, 7 अ्नटूबर (वि.प्र.)
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा माेना ने एसआईआर काे लेकर चुनाव आयाेग पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्हाेंने चुनाव आयाेग से 3 सवाल पूछे. कहा कि यूपी में एसआईआर के बाद 2.04 कराेड़ वाेटर कम कैसे हुए? कांग्रेस अध्यक्ष ने डखठ के बाद हटाए गए नामाें ब्याेरा भी चुनाव आयाेग से मांगा है.
 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माेना ने आराेप लगाया कि एसआईआर के नाम पर कराेड़ाें लाेगाें काे उनके मताधिकार से वंचित करने की साजिश की गई है. कांग्रेस ने इसे संविधान पर प्रहार, वाेट चाेर सरकार करार देते हुए मतदाता सूची में हुए बदलावाें का पूरा ब्याेरा सार्वजनिक करने की मांग की. आराधना मिश्रा ने कहा कि यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध ऋेीा-6 अप्लीकेशन में करीब 71 लाख 38 हजार आवेदन दिखाई देते हैं, जबकि अंतिम मतदाता सूची में 84 लाख 28 हजार नाम जाेड़े गए.कांग्रेस का दावा है कि दाेनाें आंकड़ाें में करीब 16 लाख 18 हजार का अंतर है. पार्टी ने सवाल किया कि यह अतिरिक्त नाम किस प्रक्रिया के तहत जाेड़े गए और इन मतदाताओं के फॅार्म-6 आवेदन व संबंधित विवरण सार्वजनिक क्याें नहीं किए गए? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यूपी की 2026 की त्रिस्तरीय पंचायत मतदाता सूची में करीब 12.58 कराेड़ और 2023 की नगरीय निकाय मतदाता सूची में करीब 4.33 कराेड़ मतदाता हैं.