नई दिल्ली, 7 अ्नटूबर (वि.प्र.)
विराट काेहली ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम की यात्रा के लिए 5 कराेड़ रुपये लेने के दावे काे झूठा करार दिया है.
काेहली के प्रवक्ता ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि यह दावे पूरी तरह झूठे, बेबुनियाद और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं.
याद दिला दें कि राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी माैत के बाद यह आराेप सामने आए थे.
श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने दावा किया कि प्रेमानंद महाराज के आश्रम में आने के लिए काेहली काे 5 कराेड़ रुपये दिए गए थे. इससे आध्यात्मिक गुरु की लाेकप्रियता में इजाफा हाेता. इन आराेपाें काे नकारते हुए काेहली की टीम ने कहा, हम साफ ताैर पर कहना चाहते हैं कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने विराट काेहली के बारे में जाे दावे किए हैं, वे पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और तथ्याें के लिहाज से गलत हैं. बयान में आगे कहा गया, विराट काेहली महाराज जी के प्रति अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा के कारण प्रेमानंद महाराज जी से मिलने जाते हैं. हम इन दावाें का पुरजाेर खंडन करते हैं और मीडिया से अनुराेध है कि वाे सावधानी बरतें, ऐसी बाताें काे रिपाेर्ट करने या आगे बढ़ाने से पहले तथ्याें की जांच कर लें व जिम्मेदारी से रिपाेर्टिंग करें.