एसआर ग्रुप की ओर से स्वर्गीय सेवाराम जी लखोटिया की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बोरीएंदी (उरली कांचन) के ग्रामीणों के लिए एक एम्बुलेंस दान की गई. यह कार्यक्रम मंगलवार (6 अक्टूबर) को सुबह 7:15 बजे चैतन्य हास्य क्लब और एसबीपीएफ के तत्वावधान में पूनावाला पार्क में आयोजित किया गया था. इस अवसर पर भंवरलाल, घुड़सवार डॉ. साइरस पूनावाला, डॉ. फिलिप्स (7 डेज् हॉस्पिटल), पोपट ओसवाल (चैतन्य क्लब), साधना ललवाणी दम्पति, मेहता जी (एसबीआरएफ कमेटि), सुरेश लखोटिया, संजू (केयरटेकर) तथा लखोटिया परिवार के सदस्य एवम् सैलिसबरी पार्क, गिडनी पार्क के परिवार, बिल्डर, व्यापारी समेत लगभग 100 लोग विशेष रूप से उपस्थित थे.