स्टाॅकहाेम, 8 अ्नटूबर (वि.प्र.)
कनाडा की लेखिका और कवयित्री ऐन कार्सन काे 2026 का साहित्य नाेबेल पुरस्कार दिया गया है. नाेबेल समिति ने उन्हें ऐसी रचनाओं के लिए सम्मानित किया है, जिनमें उन्हाेंने पुराने यूनानी-राेमन साहित्य काे आज की जिंदगी, प्यार, रिश्ताें और दुख से जाेड़ा. नाेबेल समिति ने कहा कि कार्सन की खासियत यह है कि वह पुरानी कहानियाें काे सिर्फ दाेबारा नहीं लिखतीं, बल्कि उनमें अपनी कल्पना और आज की जिंदगी की भावनाएं जाेड़ देती हैं. उनकी रचनाओं में कविता, कहानी और निबंध की सीमाएं भी कई बार खत्म हाे जाती हैं. यही वजह है कि उनका लेखन बाकी लेखकाें से काफी अलग नजर आता है. कार्सन का जन्म 1950 में कनाडा के टाेरंटाे में हुआ था. उन्हाेंने प्राचीन यूनानी और राेमन साहित्य की पढ़ाई की.