वर्ल्ड पोस्ट डे पर ‌‘नशा-मुक्त भारत‌’ की अपील

    09-Oct-2026
Total Views |

df 
मुंबई, 8 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
 महात्मा गांधी जयंती सप्ताह के अंतिम दिवस महाराष्ट्र और गोवा के चीफ पोस्टमास्टर जनरल रामचंद्र जयभाये ने 9 अक्टूबर को होने वाले वर्ल्ड पोस्ट डे से पूर्व तंबाकू के इस्तेमाल के खिलाफ एक मजबूत संदेश देने वाले नशा-मुक्त भारत के जागरूकता बैनर का उद्घाटन किया. इसे वॉइस अगेंस्ट टोबैको एनजीओ ने इंडियाप्रेस के सम्मिलित प्रवासों से बनाया है. इस पहल का मकसद लोगों को तंबाकू से दूर रहने और एक सेहतमंद, नशा-मुक्त समाज को बढ़ावा देने के लिए पब्लिक मैसेज की ताकतवर पहुंच का इस्तेमाल करना है. इस अवसर पर इंडियाप्रेस के संस्थापक जगदीश पी. पुरोहित ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में युवा पीढ़ी पर खास ध्यान देना चाहिए्‌‍. प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प अभियान का जिक्र करते हुए, उन्होंने कहा कि समाज के हर तबके तक यह संदेश पहुँचाने और युवाओं को एक स्वास्थ्य, उत्पादकऔर नशा-मुक्त भविष्य की ओर ले जाने की जशरत है. इस मौके पर जयभाये ने वर्ल्ड पोस्ट डे पर नागरिकों और पूरी पोस्टल बिरादरी को शुभकामनाएं देते हुए सभी लोगों, खासकर पोस्टल स्टाफ से तंबाकू न खाने और स्वस्थ लाइफ स्टाइल अपनाने की अपील की. उपेंद्र थानावाला ने कहा कि यह मौका महात्मा गांधी के आदर्शों को याद करने और रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाने का है. वॉइस अगेंस्ट टोबैको के फाउंडर उमेश थानावाला ने कहा कि संस्था सभी तरह के तंबाकू पदार्थों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर कार्य काम कर रही है. आयोजन में सहायक निदेशक, डाक सेवाएँ संतोष कुमार कुलकर्णी एवं आरती थानावाला भी शामिल हुए्‌‍.