पूना काॅलेज में करियर मार्गदर्शन संपन्न

    09-Oct-2026
Total Views |
 

vdsf
कैंप, 8 अक्टूबर (आ.प्र.)

पूना कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, कैंप के समाजशास्त्र विभाग द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास को ध्यान में रखते हुए समाजशास्त्र में करियर के अवसर विषय पर करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. इकबाल एन. शेख के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को समाजशास्त्र विषय के अध्ययन के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों, उच्च शिक्षा की संभावनाओं तथा रोजगार के अवसरों के संबंध में व्यावहारिक एवं मार्गदर्शक जानकारी प्रदान करना था. कार्यक्रम के समन्वयक एवं उप-प्राचार्य तथा समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. गुलाब पठान ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने विषय से संबंधित करियर के विभिन्न मार्गों, आवश्यक कौशलों और उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी होना भी आवश्यक है. मुख्य अतिथि डॉ. शेख शफिया ने कहा समाजशास्त्र की डिग्री के बाद उनके सामने केवल अध्यापन का विकल्प नहीं होता, बल्कि अनेक बहुआयामी करियर विकल्प उपलब्ध होते हैं. उन्होंने बताया समाजशास्त्र प्रशासन, शिक्षा, सामाजिक अनुसंधान, नीति निर्माण, सामाजिक विकास, मानव संसाधन, मीडिया, गैरसरक ारी संगठनों तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में व्यापक अवसर प्रदान करता है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपने रुचि क्षेत्र की पहचान कर आवश्यक ज्ञान, संचार कौशल, अनुसंधान क्षमता, डिजिटल कौशल एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने का आह्वान किया. SYBA के छात्र शेख फैसल ने धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम का संयोजन FYBA की छात्रा बीबी खतीजा और समग्र समन्वय डॉ. गुलाब पठान, उप-प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र ने किया.