नई दिल्ली, 8 अ्नटूबर (वि.प्र./वार्ता)
पीएम माेदी-अमित शाह और ज्ञानेशकुमार ने देश काे हाईजैक कर लिया है. यह टिप्पणी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने की. बता दें कि ज्ञानेशकुमार की इस्तीफे की मांग काे लेकर गुरुवार काे तीसरे दिन भी प्रदर्शन किया. इस दाैरान विपक्षी दलाें ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बाेला. इस माैके पर राहुल गांधी ने कहा-दाे दिनाें से जारी हमारे शांतिपूर्ण आंदाेलन काे अनुमति नहीं दी गई. ज्ञानेश से मिलने तक नहीं दिया गया. उन्हाेंने कहा- हमारे कार्यकर्ताओं काे पीटा गया व हिरासत में लिया. राहुल ने कहा- ज्ञानेश काे कुर्सी छाेड़नी ही पड़ेगी. भारी अफरा-तफरी के बीच राहुल के नेतृत्व में सैकड़ाें कार्यकर्ता राजघाट पहुंचे.
पुलिस के राेकने पर नाेंकझाेंक हुई. इस दाैरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- गांधी ने आजादी दिलाई है. भाजपा उसे छीनने का काम कर रही है. कनाट प्लेस से लेकर राजघाट तक छावनी में तब्दील हाे गई थी. इसके अलावा चप्पे-चप्पे पर पुलिस पैरामिलिट्री फाेर्स तैनात रहे. पुलिस ने सभी गेटाें पर बैरिकेडिंग कर दी है. राजघाट के लिए निकलने से पहले खड़गे ने कहा था कि हम वहां जाकर बापू से सरकार काे सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करेंगे.
दिल्ली में पिछले दाे दिनाें से सियासत का एक ही पैटर्न दिख रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे विपक्षी सांसदाें काे लंच पर बुलाते हैं, सांसद खाना खाते हैं, फिर बसाें में बैठकर निकल जाते हैं.
फर्क इतना है कि बुधवार काे मंजिल जंतर-मंतर थी और गुरुवार काे राजघाट. कल धरना देने की काेशिश करते राहुल-प्रियंका काे पुलिस ने उठाया था. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे काे राजघाट के अंदर जाने की परमिशन मिलने के बाद वे महात्मा गांधी काे श्रद्धांजलि अर्पित की. पुलिस ने प्रदर्शनकारियाें काे आईटीओ चाैराहे से कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ने से राेक दिया. इस दाैरान प्रदर्शनकारी प्रदर्शन के दाैरान हिरासत में लिए गए.
कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गाैतम ने कहा, देश के लाेकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई जारी है. लाेगाें काे उनके मतदान के अधिकार से अवैध रूप से वंचित किए जाने से बचाने की लड़ाई जारी है. इस लड़ाई में सत्य की जीत हाेगी. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेशकुमार के इस्तीफे और एसआईआर के विराेध में विपक्ष आज देशभर में प्रदर्शन कर रहा है. पटना में प्रदर्शन के दाैरान बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बैरिकेड पर चढ़ गए.
वहीं, लखनऊ में प्रदर्शन के दाैरान सपा कार्यकर्ता हाथ में हथकड़ी लगाकर पहुंचे. वहीं, एक प्रदर्शनकारी सर पर घड़ा लेकर पहुंचा जिस पर लिखा था ‘ज्ञानेश कुमार के पाप का घड़ा’. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लाॅक का विराेध प्रदर्शन जारी है. विपक्षी नेता और सांसद धरना देने के लिए राजघाट की गए. वहीं, राजघाट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियाें की तैनाती की गई है. खरगे ने कहा कि ‘वाेट चाेरी’, बढ़ती महंगाई, युवाओं की समस्याओं और अन्य मुद्दाें काे लेकर विपक्ष सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहा है. उन्हाेंने आराेप लगाया कि सरकार जनता के हिताें के खिलाफ काम कर रही है. उन्हाेंने कहा कि देश काे आजादी महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे नेताओं के संघर्ष से मिली थी. खरगे ने आराेप लगाया कि सरकार लाेगाें से उनके अधिकार और आजादी छीनने की काेशिश कर रही है, जिसमें वाेट देने का अधिकार भी शामिल है. खरगे ने कहा कि विपक्ष गांधी स्मारक पर धरना देकर प्रार्थना करेगा कि सरकार लाेगाें के अधिकार और लाेकतांत्रिक स्वतंत्रता छीनने से पीछे हटे. दिल्ली में कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का एजेंडा नहीं बदला है.