मुंबई, 8 अक्टूबर (वि.प्र.) पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल द्वारा मस्वच्छता पखवाड़ा 2026फ के तहत स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और जनजागरू कता गतिविधियों को अधिक गति प्रदान करते हुए एक विशेष तीन दिवसीय गहन सफाई अभियान चलाया गया. स्वच्छ भारत दिवस के तहत आयोजित इस अभियान में रेल कर्मचारियों, संविदा कर्मियों, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों ने स्टेशनों, यार्डों, कोचिंग डिपो और प्रशासनिक कार्यालयों में बढ़-चढ़कर भाग लिया. पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस अभियान में 280 प्रमुख स्टेशन परिसरों को शामिल किया गया. इसके तहत 71 से अधिक स्टेशनों पर 174 शौचालयों की डी-स्केलिंग की गई, 280 कूड़ेदानों की सफाई हुई, 77 किलोमीटर से अधिक लंबी नालियों को साफ किया गया और करीब 140 प्रशासनिक कार्यालयों का कायाकल्प किया गया. सफाई के उच्च मानकों के लिए 24 स्टेशनों पर स्क्रबर-ड्रायर, हाई- प्रेशर जेट वॉशर, राइड-ऑन स्वीपर और फॉगिंग मशीनों जैसे अत्याधुनिक उपकरणों का प्रयोग हुआ्. खानपान की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सेनीटेशन और वाणिज्यिक टीमों ने 780 खानपान इकाइयों, 14 पेंट्री कारों तथा तीन बेस किचन में गहन निरीक्षण और सफाई अभियान चलाया. इस दौरान खाद्य भंडारण क्षेत्रों में कीट एवं कृंतक नियंत्रण के उपाय भी किए गए्. तीन दिनों के इस विशेष अभियान में 5 टन से अधिक कचरा एकत्र किया गया, जिससे 2 से 5 अक्टूबर 2026 के बीच वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित कुल कचरे की मात्रा लगभग 8 टन तक पहुंच गई्. जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए नंदुरबार और विरार स्टेशनों पर विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों, रोटरी और लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए्. इन प्रयासों से मंडल ने रेल परिसर को स्वच्छ और सुरक्षित रखने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है.