पणजी/पुणे, 8 अ्नटूबर (वि.प्र.)
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार की सुबह 75 साल की उम्र में निधन हाे गया. उन्हें गाेवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट हुआ था. मेडिकल टीम जब उनके घर पहुंची ताे अभिनेता बेहाेश मिले. उन्हें तुरंत अस्तपाल लाया गया, जहां उन्हें 45 मिनट तक सीपीआर दी गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. इसके बाद देर शाम काे नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे के डाेंजे गांव स्थित उनके घर व फार्महाउस लाया गया, जहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस माैके पर केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर माेहाेल, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार, उच्च शिक्षामंत्री चंद्रकांत पाटिल सहित राजनीतिक, सामाजिक व फिल्म क्षेत्र के तमाम नेता-अभिनेताओं ने उपस्थित हाेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उनके निधन की खबर से बाॅलीवुड सहित पूरे देश में शाेक की लहर फैल गई. बता दें कि नाना पाटेकर ने 100 से ज्यादा मराठी-हिन्दी फिल्माें में अद्भुत काम कर फिल्म जगत में एक नया मुकाम हासिल किया. 3 राष्ट्रीय तथा 4 फिल्म फेयर पुरस्कार भी जीते.
प्रधानमंत्री माेदी, राहुल गांधी, सहित तमाम मुख्यमंत्रियाें ने उनके निधन पर गहरा शाेक जताया. वे 2013 में पद्मश्री से नवाजे गए थे, ‘प्रहार’ फिल्म में काम करने से पहले सेना की ट्रेनिंग ली थी. मणिपाल हाॅस्पिटल के उनके दाेस्त और केयरटेकर माैजूद थे. नाना पाटेकर का 4 दिन पुराना आखिरी वीडियाे सामने आया है. इसमें नाना पाटेकर ड्रम बजाते, डांस करते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं. इस दाैरान उन्हाेंने कहा था, हम सभी काे एक दिन जाना है. पता नहीं मैं कल यहां रहूंगा या नहीं. नाना पाटेकर ने 100 से ज्यादा फिल्में कीं. 1989 की फिल्म ‘परिंदा’ में नाना ने अन्ना का किरदार निभाया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट सपाेर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवाॅर्ड मिला. 1994 की ‘क्रांतिवीर’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवाॅर्ड मिला.
1996 की ‘अग्निसाक्षी’ के लिए भी उन्हें बेस्ट सपाेर्टिंग एक्टर का नेशनल अवाॅर्ड मिला. इस तरह उन्हें करियर में 3 नेशनल फिल्म अवाॅर्ड मिले. भारतीय सिनेमा में याेगदान के लिए नाना पाटेकर काे 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया. अपने लंबे फिल्मी करियर में उन्हाेंने हिंदी के साथ मराठी फिल्माें में भी काम किया. डाॅ. शेखर ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे नाना ने एक दाेस्त काे मैसेज कर तबीयत ठीक नहीं लगने की बात कही थी. दाेस्त ने उस समय मैसेज नहीं देखा. बाद में फाेन करने पर वह करीब 4 बजे नाना के घर पहुंचा. उस वक्त नाना काे काफी पसीना आ रहा था. उनकी हालत बिगड़ रही थी. कुछ देर बाद वह बेहाेश हाेने लगे. इसके बाद केयरटेकर काे अस्पताल भेजा गया और एंबुलेंस बुलाई गई्. इमरजेंसी टीम घर पहुंची ताे नाना पूरी तरह नाॅन-रिएक्टिव थे. टीम ने तुरंत कार्डियक मसाज शुरू की. उन्हें सुबह करीब 4:20 से 4:30 बजे के बीच मणिपाल अस्पताल लाया गया. डाॅक्टराें के मुताबिक, उन्हें मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था. 2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ में नाना पाटेकर ने गैंगस्टर उदय शेट्टी का किरदार निभाया था. इस काॅमेडी राेल काे काफी पसंद किया गया. वे इसके सीक्वल ‘वेलकम बैक’ में भी उदय शेट्टी के किरदार में नजर आए.ें