अनाधिकृत फ्लेक्स के खिलाफ मनपा सख्त

9 महीनों में सवा लाख बैनर हटाए : 13 लाख रुपये से अधिक जुर्माना भी वसूला

    09-Oct-2026
Total Views |

Pimpri 
पिंपरी, 8 अक्टूबर (आ.प्र.)
पिंपरी-चिंचवड़ शहर में अवैध रूप से हाेर्डिंग, फ्लेक्स, पाेस्टर्स, बैनर और कियाेस्क लगाकर शहर काे बदरंग करने वालाें के खिलाफ मनपा के स्काई साइन एंड लाइसेंस डिपार्टमेंट (आकाश चिन्ह व परवाना विभाग) ने सख्त दंडात्मक कार्रवाई की है. शहर में अनाधिकृत फ्ले्नस और बैनर लगाकर बदसूरत करने वाले लाेगाें के खिलाफ आकाशचिन्ह विभाग द्वारा अभियान शुरू किया गया.
 
जनवरी से सितंबर इन नाै महीनाें में कुल 1 लाख 21 हजार 216 अवैध हाेर्डिंग, फ्लेक्स, पाेस्टर्स, बैनर और कियाेस्क पर कार्रवाई की गई है. इस कार्रवाई में मनपा ने नागरिकाें और व्यवसायियाें से 13 लाख 37 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूला है, साथ ही 3 लाेगाें के खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं.मनपा के आकाश चिन्ह व परवाना विभाग के उपायुक्त राजेश आगले ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी अवैध विज्ञापन करने वालाें के खिलाफ सख्त दंडात्मक और फाैजदारी कार्रवाई जारी रहेगी.
 
पिंपरी-चिंचवड़ शहर में लगभग 1,600 से अवैध हाेर्डिंग हैं. इसके बावजूद भी सार्वजनिक जगहाें पर शादी, जन्मदिन, स्वागत, चुनाव और धार्मिक कार्यक्रमाें के बैनर लगाए जाते हैं, जिससे यातायात में बाधा आती है और शहर की सुंदरता खराब हाेती है. मनपा के सभी 10 क्षेत्रीय कार्यालयाें के अतिक्रमण पथक द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है. ाजनीतिक दलाें के नेताओं और शहर अध्यक्षाें काे भी इस बारे में सूचित किया गया है. आगामी समय में कई त्याैहार और उत्सव आने वाले हैं. इसे ध्यान में रखते हुए मनपा द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गये हैं कि काेई भी अवैध विज्ञापन न करे.