रणबीर कपूर बने मंत्रा ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर

द फेस्टिवल ऑफ चॉइसेस कैंपेन से पहले नियुक्ति, ब्रांड यात्रा में हो रही एक नए अध्याय की शुरुआत

    09-Oct-2026
Total Views |

RanbirKapoor 
विमाननगर, 8 अक्टूबर
(आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
पुणे स्थित रियल एस्टेट डेवलपर मंत्रा ग्रुप ने रणबीर कपूर काे अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब मंत्रा ग्रुप अपनी अब तक की सबसे बड़ी ब्रांड और कंज्यूमर कैंपेन में से एक ‘द फेस्टिवल ऑफ चाॅइसेस’ लांच करने की तैयारी कर रहा है. रणबीर कपूर के साथ यह साझेदारी मंत्रा की ब्रांड यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत काे दर्शाती है. मंत्रा ग्रुप अपने 20वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. वर्ष 2007 में पुणे में स्थापित मंत्रा ने पिछले लगभग दाे दशकाें में शहर में अपनी मजबूत नींव तैयार की है और पहली पीढ़ी के उद्यमशील उपक्रम से एक स्थापित रियल एस्टेट ग्रुप के रूप में अपनी पहचान बनाई है.
 
ग्रुप ने रेजिडेंशियल, कमर्शियल और रिटेल सेगमेंट में अपने पाेर्टफाेलियाे का विस्तार किया है. साथ ही, बदलती आकांक्षाओं और विकसित हाेती जीवनशैली काे ध्यान में रखते हुए रेजिडेंशियल डेवलपमेंट्स तैयार करने पर अपना ध्यान केंद्रित किया है. मंत्रा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर राेहित गुप्ता ने कहा कि यह साझेदारी ब्रांड की यात्रा के अगले चरण और उसके विकास काे दर्शाती है. ग्रुप अपने द्वारा बनाए गए विरासत काे ऐसे व्यक्तित्व के साथ जाेड़ना चाहता था, जाे महत्वाकांक्षा, विविधता और अपनी अलग पहचान का प्रतिनिधित्व करता हाे. रणबीर कपूर ने कहा, मंत्रा की यात्रा और लगातार विकसित हाेने की उसकी क्षमता उन्हें आकर्षित करती है. खास ताैर पर पुणे में कंपनी की मजबूत जड़ें और ऐसी जगहाें एवं अनुभवाें काे तैयार करने की उसकी महत्वाकांक्षा, जाे आज के लाेगाें की जीवनशैली और उनकी पसंद काे दर्शाते हैं, उन्हें पसंद आई.