विधायक सुनील शेलके के विवादित बयान को लेकर भाजपा ने निकाला निषेध मोर्चा

    09-Oct-2026
Total Views |

BJP 
वडगांव मावल, 8 अ्नटूबर (आ.प्र.)
मावल के राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक सुनील शेलके द्वारा बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बारे में ‘हरामी’ जैसा अभद्र शब्द इस्तेमाल करने के विराेध में गुरुवार काे वड़गांव मावल में बीजेपी मावल तहसील की ओर से निषेध माेर्चा निकाला गया.
 
इस माेर्चा की शुरुआत पाेटाेबा महाराज मंदिर, वड़गांव मावल से हुई. माेर्चा का नेतृत्व पूर्व राज्य मंत्री बालाभाऊ भेगड़े, गणेशतात्या भेगड़े और शांतारामबापू कदम, गुलाबकाका म्हालसकर, रणजित काकड़े आदि ने किया. इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ता के सम्मान में, बीजेपी मैदान में जैसे जाेरदार नाराें से परिसर काे गुंजा दिया.
 
बीजेपी पदाधिकारियाें ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन के स्वाभिमान के लिए यह माेर्चा निकाला गया है. बीजेपी केवल एक पार्टी नहीं बल्कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत पर खड़ा संगठन है. कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई. इस माेर्चा में बीजेपी मावल तहसील के सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. तहसीलदार काे ज्ञापन दिया गया. तीन दिन पहले पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी, इसकी जानकारी भी दी गई.