वैष्णवी पारगे का ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्णिम प्रदर्शन

    09-Oct-2026
Total Views |

vsFD


बालेवाड़ी, 8 अक्टूबर (आ.प्र.)
पुणे शहर विभागीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता 202627 में वैष्णवी अतुल पारगे ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 (17 वर्ष से कम) 52 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. श्री छत्रपति शिवाजी महाराज स्टेडियम, बालेवाड़ी में आयोजित इस प्रतियोगिता में वैष्णवी ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को मात दी. अपने इस दमदार प्रदर्शन के दम पर उसने स्वर्ण पदक पर अपना नाम उकेरा. इसके बाद खेल एवं युवा सेवा निदेशालय, महाराष्ट्र राज्य, पुणे तथा श्री भैरवनाथ शिक्षण प्रसारक मंडल संचालित न्यू इंग्लिश स्कूल, लोहगांव के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पुणे जिला/ विभागीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में वैष्णवी ने अंडर- 17 के 52 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया. वैष्णवी शिवछत्रपति पुरस्कार विजेता कोच महेंद्र गोकुले के मार्गदर्शन में सहयाद्रि नेशनल स्कूल, वारजे में प्रैक्टिस कर रही है. निरंतर अभ्यास, कड़ी मेहनत और कोच के मार्गदर्शन की बदौलत वैष्णवी ने यह सफलता हासिल की. वैष्णवी की उल्लेखनीय सफलता पर खेल जगत के साथ-साथ अभिभावकों, शिक्षकों व मित्रों ने बधाई वे शुभकामनाएं दी जा रही हैं. वैष्णवी की सफलता से उसके परिवार के साथ-साथ णघफड ढरशज्ञुेपवे अलरवशूा और पुणे शहर का नाम रोशन हुआ है.