चंदूकाका सर्राफ ज्वेल्स का प्राइम स्टोर रावेतवासियों की सेवा में

उद्घाटन पर ग्राहकों के लिए विशेष मेगा ऑफर्स : आधुनिक सुविधाओं समेत बेहतरीन खरीदारी का अनुभव

    01-Nov-2026
Total Views |
 
vdf
रावेत, 31 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

ज्वेलरी के क्षेत्र में दो सौ वर्षों की समृद्ध परंपरा को संभालने वाले ‌‘चंदूकाका सर्राफ ज्वेल्स‌’ का 26वां प्राइम स्टोर रावेत में शुरू हो गया है. चंदूकाका सर्राफ ज्वेल्स का यह नया प्राइम स्टोर रावेत में प्रतिभा एवेन्यू, भोंडवे बाग के सामने शुरू हुआ है, जो आधुनिक सुविधाओं और उच्चस्तर की सेवा के साथ बेहतरीन खरीदारी का अनुभव कराने के लिए तैयार है.इस नए शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोह शनिवार (31 अक्टूबर) को संपन्न हुआ. इस अवसर पर पिंपरी-चिंचवड़ के नगरसेवक दीपक मधुकर भोंडवे, मोरेश्वर भोंडवे, नगरसेविका रेशमा भुजबल, ऐश्वर्या तरस, सामाजिक कार्यकर्ता अंजना गायकवाड़, युवा उद्योजक पराग पिंगट, उमाकांत समधिया और चंदूकाका सर्राफ ज्वेल्स के संचालक सिद्धार्थ शाह, आदित्य शाह, संगीता शाह, दामिनी शाह, स्वीटी बागी और साहस बागी उपस्थित थे. लगभग 200 वर्षों की शुद्ध सोने की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, ग्राहकों को उत्कृष्ट गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और पारदर्शी लेन-देन का अनुभव देने के उद्देश्य से इस नए शोरूम की शुरुआत की गई है. रावेत और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए इसे एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है. कंपनी की ओर से बताया गया कि उद्घाटन समारोह के अवसर पर दी जा रही ऑफर्स का लाभ उठाने और त्यौहारों तथा आगामी शुभमुहूर्त की पृष्ठभूमि में नई डिजाइन के सोने के आभूषण खरीदने का यह बेहतरीन अवसर है. हर चीज का एक सही समय होता है और अभी रावेतवासी ग्राहकों के लिए यह सबसे सही समय है. सोने के घटे हुए दरों और ग्राहकों के लिए हम दे रहे इन विशेष ऑफर्स का एक साथ लाभ उठाने के लिए, चंदूकाका सर्राफ ज्वेल्स की नई शाखा पर अपने परिवार के साथ तुरंत पधारने और खरीदारी का आनंद लेने का आह्वान चंदूकाका सर्राफ ज्वैल्स के निदेशक सिद्धार्थ शाह और आदित्य शाह ने किया है.
 
हीरे के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 100% की छूट

 गौरतलब है कि उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष मेगा ऑफर्स की घोषणा की गई है. ये सभी ऑफर्स 31 अक्टूबर से 15 नवंबर तक लागू रहेंगे. सोने के आभूषणों पर मेकिंग चार्ज मात्र 3.99% से 9.99% प्रति ग्राम रहेगा, जबकि हीरे के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 100% तक की छूट दी जा रही है. इसके अलावा, चांदी के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 30% छूट मिलेगी. इससे ग्राहकों को पारंपरिक आभूषणों के साथ-साथ आधुनिक डिजाइन की खरीदारी भी अधिक किफायती दामों पर करने का अवसर मिलेगा.