अग्रायन परिवार का दीपावली स्नेह सम्मेलन संपन्न

संगीत के बीच सदस्यों ने मनाया दीपोत्सव : संध्या मिश्रा एंड पार्टी ने दी आकर्षक प्रस्तुति

    16-Nov-2026
Total Views |
 
vdv
मुंबई, 15 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 मुंबई की प्रमुख सामाजिक संस्था अग्रायन परिवार का दीपावली स्नेह सम्मेलन गोरेगांव पश्चिम स्थित अजंता पार्टी हॉल में आयोजित किया गया. रमन लाल अग्रवाल चौधरी की अध्यक्षता में हुए इस समारोह में बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य शामिल हुए्‌‍. कार्यक्रम में संध्या मिश्रा एंड पार्टी ने प्रसिद्ध गायकों के लोकप्रिय गीतों की मनोरंजक अंदाज में प्रस्तुति देकर समां बांध दिया. संस्था के संरक्षक आनंद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्यौहार नहीं, बल्कि धर्म की विजय का प्रतीक है. यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है. कार्यक्रम की शुरुआत सदस्यों के लिए अल्पाहार से हुई. समारोह के अंत में सभी ने विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया. इस अवसर पर संरक्षक महेश बंशीधर अग्रवाल, आनंद प्रकाश गुप्ता, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, अध्यक्ष रमन लाल अग्रवाल चौधरी, उपाध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राकेश भगवतप्रसाद गुप्ता, सहसचिव अशोक अग्रवाल, जयनारायण अग्रवाल, नरेंद्र चेतराम गुप्ता, महेंद्र गोयल, गोविंद अग्रवाल और सुभाष अग्रवाल उपस्थित रहे. कार्यक्रम की सफलता में संजय रमेश अग्रवाल, शरद सुनील बंसल, अखिल अग्रवाल, दाऊदयाल अग्रवाल, विकास गोविंद अग्रवाल और सुनील एम. अग्रवाल का विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम का संचालन रचना भरत अग्रवाल ने किया.