चिंचवड़, 15 नवंबर (आ.प्र.)
चिंचवड़गांव के पवना नदी घाट पर रविवार की शाम के समय उत्तर भारतीय बंधुओं की श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक संस्कृति के दर्शन कराने वाले छठ महापर्व का उत्साह देखने को मिला. हनुमान मित्र मंडल और छठ पूजा समिति के आयोजन में इस भव्य धार्मिक उत्सव में शहर के उत्तर भारतीय परिवारों ने बड़े पैमाने पर हिस्सा लिया. सूर्यदेव और छठी माता की आराधना से पूरा घाट परिसर भक्तिमय हो गया था. ‘जय छठमाता’ के जयघोष से परिसर गूंज रहा था. छठ पर्व के उपलक्ष्य में सूर्यषष्ठी महाव्रत, छोटकी छठ, संध्या अर्घ्य, महापूजा और भव्य गंगा आरती सहित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और प्रबोधनात्मक कार्यक्रमों का पवना नदी घाट पर आयोजन किया गया. इस उत्सव में महिला श्रद्धालुओं की विशेष भागीदारी दिखाई दी. अपने परिवार को सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और ऐश्वर्य प्राप्त हो, तथा परिवार के सदस्यों का जीवन निरोगी व आनंदमय रहे, इस श्रद्धा के साथ महिलाएं अत्यंत कठोर नियमों का पालन करते हुए छठी माता का व्रत करती हैं. सूर्यदेव की उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाला यह त्यौहार उत्तर भारतीय समाज के सांस्कृतिक जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण उत्सव माना जाता है. इस अवसर पर छठ पूजा समिति के कार्याध्यक्ष विजय गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता खंडूसेठ चिंचवडे, शशिकांत श्रीवास्तव, रणजीत गुप्ता, हेमंत गुप्ता, अक्षय गुप्ता आदि सहित हजारों उत्तर भारतीय भक्तगण उपस्थित थे. कार्यक्रम का संयोजन सनी विजय गुप्ता, रवि विजय गुप्ता ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छठ पूजा समिति के अध्यक्ष जीतेंद्र के. गुप्ता, कार्याध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष देवानंद आर. गुप्ता, सचिव अशोक डी. गुप्ता, सदस्य जीतेंद्र जे. गुप्ता, प्रेम शंकर राय (फिल्म निर्माता), मुन्ना डी. गुप्ता, अनिल एस. गुप्ता, उमा के. गुप्ता, टी. एन. तिवारी, सुभाष एम. गुप्ता, श्यामसुंदर गुप्ता, मदन आर. गुप्ता, पप्पू डी. गुप्ता, सुजित एम. गुप्ता, शंकर गुप्ता, शंभू गुप्ता, रमेश गुप्ता, भोला बी. गुप्ता, मनोज आर. गुप्ता, राजेश जे. गुप्ता, विनोद गुप्ता, संतोष गुप्ता आदि ने परिश्रम किया. इस बीच, छठ पूजा के पारंपरिक विधियों के अनुसार श्रद्धालुओं ने घाट पर विशेष पूजा सजावट की. गन्ने की सहायता से मंडप तैयार कर उसमें पानी से भरा कलश, दीपक और पूजा की सामग्री रखी गई. खोये, गेहूं के आटे और घी से तैयार पारंपरिक प्रसाद, विभिन्न फल और नैवेद्य सूर्यदेव को अर्पित किए गए. सूर्यास्त के समय महिला श्रद्धालुओं ने नदी के पानी में खड़े होकर ‘अस्ताचलगामी सूर्य’ को श्रद्धापूर्वक अर्घ्य अर्पित किया. महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में देखी गईं. पूजा की आकर्षक सजावट और भक्ति गीतों के स्वरों से घाट परिसर को धार्मिक उत्सव जैसा स्वरूप प्राप्त हो रहा था. इस अवसर पर आयोजित भव्य गंगा आरती ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया. धार्मिक और भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति से उत्सव में और अधिक रौनक आ गई. छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी आयु वर्ग के नागरिकों ने इस उत्सव में हिस्सा लिया. कई परिवारों ने एक साथ आकर पारंपरिक तरीके से पूजा- अर्चना की. परिणामस्वरूप चिंचवड़ के पवना नदी घाट पर उत्तर भारतीय संस्कृति और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला.
सांस्कृतिक जीवन में महत्वपूर्ण छठ पर्व पिंपरी घाट पर संपन्न
पिंपरी घाट पर बड़ी ही भक्ति भाव से छठ पूर्व संपन्न हुआ. इस अवसर पर पूर्व नगरसेविका ज्योती सुखलाल भारती, युवा नेता आकाश भारती, सामाजिक कार्यकर्ता सुखलाल भारती दरोगा चौहान, अनिल लखन, विनोद चरवंडे ,सोहन सहानी,पारस कुशवाहा,फुलेश यादव,दिलीप विश्वकर्मा,कपुर कन्होजिया, गुलाब शर्मा राजेंद्र सिंह ,उमेश सहानी, अमित सोनकर,अशोक शर्मा और सिद्धार्थ म्हस्के उपस्थित थे. इस उत्सव में सूर्यदेव की उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाला यह त्यौहार उत्तर भारतीय समाज के सांस्कृतिक जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण उत्सव माना जाता है.
सूर्यषष्ठी महाव्रत, संध्या अर्घ्य और भव्य गंगा आरती से वातावरण भक्तिमय हुआ
श्रद्धा भाव से आज सुबह ‘उषा अर्घ्य’ के साथ छठ पर्व का समापन छठ पर्व के अंतिम दिन सोमवार (16 नवंबर) को सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी. व्रत रखने वाली महिलाएं और पुरुष पवनामाई के पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्यदेव के दर्शन की प्रतीक्षा करेंगे. सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर सूर्योदय के समय सूर्यदेव को उषा अर्घ्य अर्पित किया जाएगा. छठी माता के जयघोष, पारंपरिक पूजा-विधि और सूर्योपासना के बाद इन 4 दिनों के छठ महापर्व का समापन होगा. श्रद्धा, संयम, प्रकृति पूजा और पारिवारिक कल्याण का संदेश देने वाला यह उत्सव चिंचवड़ के उत्तर भारतीय बंधुओं के लिए सामाजिक भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने वाला एक महत्वपूर्ण उत्सव साबित हो रहा है.