पीसीसीओईआर के विद्यार्थियों ने अनाथ आश्रम में दीपावली मनायी

    16-Nov-2026
Total Views |
 

vfsg 
आकुर्डी, 15 नवंबर (आ.प्र.)

पिंपरी चिंचवड़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड रिसर्च (पीसीसीओईआर) कॉलेज का प्रबंधन विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवतावादी मूल्य विकसित करने के लिए विभिन्न अभियान चलाता है. उसके अंतर्गत एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग के अंतर्गत ‌‘एफईएसए‌’ और ‌‘लाइफ स्किल्स सेल‌’ के संयुक्त तत्वावधान में दीपोत्सव अभियान चलाया गया. इसमें प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना और कलात्मकता का उपयोग कर ‌‘आकाश कंदील‌’ और हाथ से रंगे हुए दीये तैयार किए और उनकी बिक्री की. इससे जमा हुई राशि पिंपरी चिंचवड़ के संत मौनी बाबा अनाथ आश्रम और ‌‘झुंज दिव्यांग संस्था‌’ को दीपावली भेंट के रूप में दी गई. साथ ही, कॉलेज की ओर से अनाज, किराना सामग्री, मिठाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुएं आश्रम में दी गईं. विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने आश्रम के बच्चों के साथ खेल खेलकर दिवाली का आनंद मनाया. इसमें पीसीसीओईआर के निदेशक, प्राचार्य डॉ. हरीश तिवारी, विभाग प्रमुख प्रा. शीतल पाटिल, कार्यक्रम समन्वयक प्रा. प्रिया ओघे, प्रा. नीलेश ठुबे, प्रा. वैशाली निंबालकर, प्रा. रूपाली पाटिल, प्रा. गजानन जाधव, प्रा. राजेश पाटिल, छात्र प्रतिनिधि पार्थ तावरे, संस्कृति बिरादार, निमिष कदम, आदि ने भाग लिया.