काव्य संग्रह ‌‘अहसासों का कारवां‌’ विमोचित

पत्रकार भवन में आयोजित समारोह में 27 साहित्यकारों ने प्रस्तुत कीं रचनाए

    16-Nov-2026
Total Views |
dafd
नवी पेठ, 15 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

कवि कृष्ण कुमार गुप्ता के प्रथम एकल काव्य संग्रह ‌‘अहसासों का कारवां‌’ का विमोचन 14 नवंबर 2026 को पत्रकार भवन में हिंदी आंदोलन परिवार पटल के तत्वावधान में संपन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कांति लोधी ने की, जबकि संचालन संजय भारद्वाज ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत मां वीणापाणी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और पटल के घोषगीत से हुई. पुस्तक का विमोचन डॉ. कांति लोधी एवं मंचस्थ अतिथियों ने किया. इसके बाद प्रकाशक डॉ. दिव्या सिन्हा ने पुस्तक की कविता ‌‘जय नर्मदा मैया‌’ की संगीतमय प्रस्तुति दी. ज्योति मिश्रा और डॉ. विनीत पवार ने पुस्तक की समीक्षा की. संजय भारद्वाज ने भी अपने विचार रखे. कृष्ण कुमार गुप्ता ने पुस्तक प्रकाशन की प्रेरणा साझा करते हुए कहा कि हिंदी भाषा के प्रसार की दिशा में यह उनकी शुरुआत है और वे आगे भी प्रयास जारी रखेंगे. उन्होंने बताया कि उनकी रचनाएं 25 साझा संकलनों और विदेश की कई पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होती हैं. कार्यक्रम में विद्योत्मा गुप्ता, अनिल गुप्ता, डॉ. ईेशर दत्त गुप्ता, संतोष गुप्ता सहित पुणे के साहित्यकार डॉ. ज्योति कृष्णा, मीरा सिन्हा, पुष्प, आदर्शिनी श्रीवास्तव, माया, वीनू, चित्र, अलका अग्रवाल, प्रमोद, भानुप्रताप, मेजर सरयू प्रसाद, आशु गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, प्रो. ठाकुरदास, नरेंद्र कौर छाबड़ा आदि उपस्थित थे.