एसआईएफएफ का रक्तदान शिविर संपन्न
‘अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस’ पर 50 से अधिक लोगों द्वारा रक्तदान
16-Nov-2026
Total Views |
पुणे, 15 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) पुरुषों के प्रति समाज में बढ़ती नकारात्मक धारणाओं और पूर्वाग्रहों के खिलाफ संदेश देने के उद्देश्य से सेव इंडियन फैमिली फाउंडेशन की पुणे शाखा ने 14 नवंबर 2026 को स्वारगेट में रक्तदान शिविर आयोजित किया. जनकल्याण ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया. अभियान की थीम ढहश र्र्ऋीीीींश ळी र्एींशूेीपशफ यानी भविष्य सभी का है रखी गई. एसआईएफएफ के अनुसार इन मर्दों का क्या भरोसा? जैसे सामान्यीकृत बयान पुरुषों के प्रति अवेिशास बढ़ाते हैं. संस्था ने रक्तदान के माध्यम से समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और समानता का संदेश देने का प्रयास किया. संस्था के सहस ंस्थापक अनिल मूर्ति ने कहा कि पुरुषों की पारिवारिक और सामाजिक समस्याओं को भी गंभीरता से समझने की जरूरत है. एसआईएफएफ अध्यक्ष राजेश वखारिया ने वैवाहिक विवादों से जुड़े मामलों में पुरुषों और महिलाओं के प्रति समान कानूनी व्यवहार की आवश्यकता बताई. वहीं, राष्ट्रीय समन्वयक समीर गोयल ने कहा कि पुरुषों के योगदान और संकट के समय उनकी भूमिका को नकारात्मक धारणाओं से नहीं आंकना चाहिए. शिविर में महिलाओं और पुरुषों सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस प्रतिवर्ष 19 नवंबर को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य पुरुषों के योगदान और उनकी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.