महर्षिनगर, 16 नवंबर (आ. प्र.) पुणे के महर्षिनगर में दिवाली दरम्यान भाईदूज के दिन लगातार सेवा देनेवाले पोस्टमैनों का सम्मान किया गया. कोरोना काल में मुश्किल हालात में भी लगातार सेवा देने वाले पोस्टमैनों के प्रति आभार जताने के लिए शुरू किया गया यह उपक्रम सात सालों से चल रहा है. कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभय छाजेड़ के नेतृत्व में योगिता सुराणा और भरत सुराणा ने इस उपक्रम की शुरुआत की. आदिनाथ सोसायटी में हुए प्रोग्राम में पोस्टमैनों को तिलक और भेंट देकर भाऊबीज की शुभकामनाएं दी गईं. उन्हें अनाज का किट गिफ्ट किया गया. इस अवसर पर विजय नवलखा, संजय सांकला, नरेंद्र छाजेड़, बाबूलाल ओसवाल, राहुल मेहता, प्रमोद ओसवाल, मेहुल शाह, चंद्रकांत माने, भाऊ शेड़गे, महेश गायकवाड़, आरती ओसवाल, चंद्रा खिंवासरा, गीता जैन, रंजू जैन, रेखा छाजेड़ उपस्थित थे.