पुणे, 16 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
मिलिट्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मिलिट) ने 14 नवंबर को ‘एआई विरुद्ध एआई : युद्ध के नए मोर्चे’ इस विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया. यह कार्यक्रम साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड रिसर्च का हिस्सा था. इस कार्यक्रम में हेड क्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ, आर्मी, नेवी, एयर फोर्स, डिफेंस एस्टैब्लिशमेंट्स, एकेडेमिया और इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ प्रतिनिधिओं ने युद्ध के भविष्य पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बदलाव लाने वाले असर पर चर्चा की. चर्चा में उभरती एआई-ड्रिवन क्षमताओं, ऑटोनॉमस और काउंटर-ऑटोनॉमस सिस्टम, सॉवरेन एआई, एआई-इनेबल्ड वेपन सिस्टम, ह्यूमन-मशीन टीमिंग और एआई विरुद्ध एआई मॉडर्न बैटलस्पेस की उभरती चुनौतियों पर फोकस किया गया. स्वदेशी एआई क्षमताओं को विकसित करने, सिविल-मिलिट्री सहयोग को बढ़ावा देने और रक्षा इनोवेशन को तेज करने पर भी जोर दिया गया.