ईश्वरचंद गोयल और पवन सराफ के कार्यों का दिल्ली में सम्मान

‌‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड-2026‌’ प्रदान : अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा भव्य आयोजन

    17-Nov-2026
Total Views |
 
 
cdf
नई दिल्ली/पुणे 16 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

अग्रवाल समाज पूना के अध्यक्ष ईेशरचंद गोयल और प्रसिध्द उद्योगपति व दानदाता पवन सराफ को ‌‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड- 2026‌’ से गौरवान्वित किया गया. अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के आयोजन में शनिवार (14 नवंबर) को दिल्ली स्थित आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (जनपथ) में यह कार्यक्रम हुआ. यहां समाज एवम्‌‍ राष्ट्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्ति एवं संस्थाओं, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विभूतियों को ‌‘अग्र अलंकरण समारोह 2026‌’ में सम्मानित किया गया. इस आयोजन में उद्योग-व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा, प्रशासन, महिला सशक्तीकरण, खेल, कलास ंस्कृती, पत्रकारिता तथा अन्य क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनानेवाले देश एवं विदेशों में बसे अग्रवाल भाई- बहनें एक मंच पर आए और यहां उन विभूतियों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया. पुणे वासियों के लिये गर्व की बात है, के अग्रवाल समाज पूना एवं महाराजाधिराज अग्रसेन ट्रस्ट के अध्यक्ष ईश्वरचंद गोयल को सामाजिक, व्यापार, एवम्‌‍ शिक्षा के क्षेत्र में योगदान हेतु ‌‘अग्रश्री‌’अवॉर्ड से सन्मानित किया गया. इसी कार्यक्रम में पुणे के प्रसिध्द उद्योगपति एवं दानदाता पवन सराफ को उनके सामाजिक योगदान हेतु ‌‘अग्र गौरव‌’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. समारोह में ये अवॉर्डस्‌‍ प्रदान करने हेतु दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल एवं महामंडलेेशर गीता मनीषी, स्वामी श्री ज्ञाननंदजी महाराज और राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल समेत गणमान्य उपस्थित रहे. समाज संघटन एवं देश के उत्थान हेतु कई विषयों पर महानुभावों ने अपने विचार प्रकट किये. पुणे से द्वारका जालान, विनोद मित्तल, संजय (प्रिन्स) अग्रवाल एवं दीपक बन्सल भी इस समारोह में उपस्थित थे.
 
विभिन्न देशों की 60 विभूतियां पुरस्कार से हुई अलंकृत
गौरतलब है कि इस संस्था के राष्ट्रीय चेअरमैन प्रवीण मित्तल गत 55 वर्षों से इस संस्था के शीर्षस्थ हैं. भारत के अलावा सिंगापुर, बैंकॉक, यु.ए.ई., हांगकांग, नेपाल, अमेरिका, आदी देशों के अग्रवाल भाई-बहनों को इस कार्यक्रम में सन्मानित किया गया. अलग-अलग श्रेणियों में लगभग 60 अवॉर्ड से विभूतियों को नवाजा गया.