शिवाजी महाराज के विचारों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाएं : गोविंददेव गिरि

    17-Nov-2026
Total Views |

grd
पुणे, 16 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

छत्रपति शिवाजी महाराज के मन में कम उम्र में ही स्वराज्य बनाने का विचार था. इसके पीछे राजमाता जिजाऊ और शहाजी राजे की प्रेरणा थी. छत्रपति शिवाजी महाराज एक साहसी और आदर्श इंसान थे. इसीलिए वे हिंदवी स्वराज्य स्थापित कर पाए. छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना जशरी है, तभी हम एक मजबूत राष्ट्र बना पाएंगे, यह वेिशास श्रीराम जन्मभूमि न्यास के महासचिव स्वामी गोविंददेव गिरि ने व्यक्त किया. माहेेशरी परिवार फाउंडेशन और समस्त माहेेशरी समाज ने महालक्ष्मी लॉन में, ‌‘राजर्षि शिवछत्रपति स्फूर्ति गाथा‌’ कार्यक्रम आयोजित किया था. इस कार्यक्रम में उन्होंने विचार व्यक्त किए. स्वामी गोविंददेव गिरि ने कहा कि, छत्रपति शिवाजी महाराज ने कभी धोखेबाज लोगों पर भरोसा नहीं किया. बल्कि हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की. हमें उनसे प्रेरणा लेने की जशरत है. जैसे स्वराज्य बनाने का लक्ष्य बचपन से ही छत्रपति शिवाजी महाराज के मन में अंकित था, वैसे ही आज के युवाओं के मन में राष्ट्र-निर्माण का सपना अंकित होना चाहिए.