अनाथ आश्रम की लड़कियों के साथ भाई दूज की खुिशयां हुई दोगुनी

मगराज राठी ने व्यक्त की भावनाएं : मिठाई, कपड़े, पटाखे वितरण के साथ ही मनोरंजन के कार्यक्रम संपन्न

    17-Nov-2026
Total Views |
 
vczs
कात्रज, 16 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

समाज के हर वर्ग तक खुशी पहुंचाने की भावना के तहत, महेश नागरी मल्टीस्टेट को-ऑप. क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड के सीईओ मगराज राठी की पहल पर पुरंदर तहसील के ममता बालसदन संस्थान के अनाथ आश्रम में दिवाली और भाई दूज का त्यौहार बहुत उत्साह के साथ मनाया गया. इस उपक्रम में आश्रम के बच्चों को दिवाली का फराल (पारंपरिक नाश्ता), मिठाई, नए कपड़े और उपहार दिए गए. साथ ही, बच्चों ने पटाखों, फुलझड़ियों और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से दिवाली का आनंद लिया. बताया गया कि ममता बालसदन संस्था के अनाथालय के छोटे-छोटे बच्चों के चेहरों पर खिली खुशी की मुस्कान, दीवाली के उत्साह और प्रकाश के इस पर्व ने सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ कर दिया है. बच्चों के चेहरों पर उभरी मासूम हंसी और आनंद को देखकर वहां उपस्थित लोगों के चेहरे पर भी संतोष झलक उठा. दीवाली केवल घरों में खुशियां मनाने का त्यौहार नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद, वंचित और बेसहारा लोगों के साथ खुशियां बांटने का पर्व है. इसी सामाजिक भावना के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था. समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों के साथ त्यौहार मनाने और उनके बीच अपनापन, प्रेम और मानवता की भावना को बनाए रखने का संदेश इस उपक्रम के माध्यम से दिया गया. इस अवसर पर राघव राठी, विक्रम सारडा और सचिन डागा समेत गणमान्य उपस्थित थे. दीपक गायकवाड़ ने बताया कि ममता बालसदन संस्था के शुरुआती संघर्ष के दिनों से लेकर आज तक-यहां तक कि जब सिंधुताई सपकाल ‌‘माई‌’ जीवित थीं तब से-मगराज राठी परिवार की ओर से संस्था को निरंतर आर्थिक सहायता दी जा रही है और यहां दीवाली व मकर संक्रांति के त्यौहार मनाए जाते हैं. उनकी वजह से मेरा जीवन संवर पाया जब मैं सात दिन की थी, तब मुझे इस संस्था में लाया गया था. बचपन से ही मुझे याद है कि हमारी दिवाली और मेरा जन्मदिन मगराज राठी जी हमारी संस्था में आकर मनाते हैं. आज मैं बारहवीं कक्षा में पढ़ रही हूं. लेकिन, पीछे मुड़कर देखते समय, उनके जैसी सामाजिक प्रतिबद्धता निभाने वाली शख्सियत ने संस्था को जो सहारा दिया, उसी की वजह से मेरा जीवन संवर पाया-यह बताने के लिए मेरे पास शब्द कम पड़ रहे हैं, यह भावना व्यक्त करते हुए जान्हवी सपकाल ने अपने आंसुओं को बहने दिया.