अग्रोहा विकास ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया दिवाली उत्सव-डांडिया

    18-Nov-2026
Total Views |
 
vdv
मुंबई, 17 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 अग्रवाल परिवारों की अग्रणी संस्था अग्रोहा विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए उत्तम प्रकाश अग्रवाल की अगुवाई में दीपावली उत्सव और डांडिया नाइट का विशाल आयोजन बोरीवली (प) स्थित शिंपोली स्पोर्ट्स ग्राउंड पर उसकी केंद्रीय समिति, मुंबई द्वारा किया गया, जिसमें अग्रवाल समाज के हर आयुवग र् के हजारों पुरुष-महिलाओं ने हिस्सा लेकर आयोजन में चार चांद लगा दिए्‌‍. ट्रस्ट की केंद्रीय समिति, मुंबई के पदाधिकारी अल्केश अग्रवाल और रवि अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम मुख्य संरक्षक सुभाष चंद्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए उत्तम प्रकाश अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, स्थानीय अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल के अथक प्रयास के साथ सफल हो सका. उत्तम अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि महामंत्री अल्केश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रवि अग्रवाल, महिला शाखा अध्यक्ष रेखा गोयल, महामंत्री वंदना गर्ग और कोषाध्यक्ष संगीता गोयल ने मुंबई उपनगर में बेहतरीन डांडिया आयोजन से कार्यक्रम को शिखर तक पहुंचाया.