भारत मर्चेंट्स चेम्बर द्वारा आयोजित कपड़ा बाजार का दिवाली स्नेह सम्मेलन संपन्न
18-Nov-2026
Total Views |
मुंबई, 17 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) भारत मर्चेंट्स चेम्बर द्वारा आयोजित कपड़ा बाजार के दिवाली स्नेह सम्मेलन में बड़ी संख्या में कपड़ा उद्योग ने बढ़- चढ़ कर भाग लिया. व्यापारियों ने एक दूसरे को दिवाली एवं नव वर्ष की शुभकामनाए देते हुए नए संवत व यूएस की आने वाली नई टैरिफ पर व्यापारियों ने चर्चा की. अध्यक्ष मनोज जालान ने अतिथि विधान सभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का स्वागत करते हुए कपड़ा बाजार की वर्तमान स्तिथि से अवगत कराया. इस पर उन्होंने व्यापारियों को उनके विधान सभा के ऑफिस आकर कपड़ा बाजार पर चर्चा करने का निमंत्रण दिया. इस अवसर पर नगरसेवक आकाश राजपुरोहित, हर्षिता नार्वेकर, जनक संघवी, उपस्थित रहे. कार्यक्रम में उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, मंत्री नवीन बगड़िया, निलेश वैश्य कोषाध्यक्ष अजय सिंघानिया, ट्रस्टी राजीव सिंगल, श्रीप्रकाश केडिया, विष्णु केडिया, विजय लोहिया, योगेन्द्र राजपुरिया, कृष्णदेव अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, दीपक बुबना, महेंद्र सोनावत सहित बड़ी संख्या में तमाम व्यापारी उपस्थित रहे.