केईएम अस्पताल में ‌‘मधुसंवाद‌’ पर दीपावली विशेषांक का विमोचन

    18-Nov-2026
Total Views |
 
drg
रास्ता पेठ, 17 नवंबर (आ.प्र.)

विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर केईएम अस्पताल की डायबिटीज यूनिट की ओर से बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतिभा प्रदर्शन गतिविधियों का आयोजन किया गया. साथ ही टाइप 1 मधुमेह से पीड़ित बच्चों के लिए ‌‘मधुसंवाद‌’ दिवाली विशेषांक का प्रकाशन भी किया गया. इस अवसर पर केईएम हॉस्पिटल पुणे की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिरीन वाडिया, प्रख्यात शोधकर्ता एवं केईएम हॉस्पिटल पुणे की डायबिटीज यूनिट के प्रमुख डॉ. चित्तरंजन याज्ञिक, डायबेटोलॉजी एवं स्लीप मेडिसिन विभाग की प्रमुख डॉ. स्मिता धाडगे तथा बाल रोग विशेषज्ञ एवं पीडियाट्रिक डायबिटीज विभाग की प्रमुख डॉ. कल्पना जोग सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. कार्यक्रम में मधुमेह से पीड़ित बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.