डॉ. राजीव येरवड़ेकर यूके के 3 रॉयल कॉलेजों की फेलोशिप से सम्मानित

    18-Nov-2026
Total Views |
 
vdsvf
शिवाजीनगर, 17 नवंबर (आ.प्र.)

सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी), पुणे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विज्ञान संकाय के प्रोवोस्ट (कुलाध्यक्ष) डॉ. राजीव येरवड़ेकर को यूनाइटेड किंगडम (यूके) के तीन प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेजों द्वारा फेलोशिप प्रदान कर सम्मानित किया गया है. बताया गया कि यह फेलोशिप चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और संस्थागत नेतृत्व में उनके योगदान के साथ-साथ नैदानिक अभ्यास, शैक्षणिक नेतृत्व, स्वास्थ्य और पेशेवर विनियमन के क्षेत्र में कार्यरत हैं. 3 दशकों से अधिक के चिकित्सा करियर के दौरान स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाने के प्रति डॉ. येरवड़ेकर की निरंतर प्रतिबद्धता की मान्यता है. मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया और देश-विदेश के कई अन्य सरकारी बोर्डों में महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां संभाली हैं.
 
यूके के तीन प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेजों की फेलोशिप

 ग्लासगो के रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स की मानद फेलोशिप (FRCPSG).
 लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ ऑब्सटेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट्स की मानद फेलोशिप (FRCOG).
 एडिनबर्ग के रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस की फेलोशिप (FRCP Edin).